विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फसल कटनी के बाद पराली नहीं जलाने को करें जागरूक: संयुक्त निदेशक

By JagranEdited By:
Published: Wed, 16 Dec 2020 11:04 PM (IST)

गया फसल कटनी के बाद किसान खेतों में पराली नहीं जलाएं। इससे मिट्टी के सूक्ष्म पोषक तत्वों को नुकसान पहुंचता ...और पढ़ें

फसल कटनी के बाद पराली नहीं जलाने को करें जागरूक: संयुक्त निदेशक
फसल कटनी के बाद पराली नहीं जलाने को करें जागरूक: संयुक्त निदेशक

गया: फसल कटनी के बाद किसान खेतों में पराली नहीं जलाएं। इससे मिट्टी के सूक्ष्म पोषक तत्वों को नुकसान पहुंचता है। खेती की उपज भी प्रभावित होती है। लिहाजा कृषि विभाग से जुड़े सभी कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को जागरूक करें। यह बातें पौधा संरक्षण विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने कही। वह बुधवार को संयुक्त कृषि भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा महतो, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण न्यूटन कुमार, उपनिदेशक पौधा संरक्षण रविद्र कुमार समेत सभी प्रखंडों के बीएओ, कृषि समन्वयक, बीटीएम, एटीएम उपस्थित थे। किसानों से पराली प्रबंधन के तहत कृषि उपकरण खरीदने के लिए आवेदन भी लेने को कहा। ---------- डिफॉल्टर किसान शीघ्र जमा करें किसान सम्मान योजना लाभ के रुपये -प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के डिफॉल्टर किसानों से जल्द से जल्द राशि वापस सरकारी खजाना में जमा कराने का निर्देश दिया। संयुक्त निदेशक ने कहा कि गया जिले में जितने भी सूचीबद्ध डिफॉल्ट हैं वह अविलंब भारत कोष में राशि जमा करा दें। अन्यथा सख्त कार्रवाई भुगतने को तैयार रहें। गौरतलब है कि करीब 400 की संख्या में किसान जो आयकर टैक्स जमा करते थे उन सबों ने भी योजना लाभ लिया। जो कि नियम के विरुद्ध है। --------- बीज वितरण का काम जल्द पूरा करने पर जोर, मिट्टी जांच में तेजी लाने को कहा -समीक्षा बैठक में रबी सीजन में अनुदानित दर पर चल रहे बीज वितरण कार्यक्रम को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। इसके साथ ही मिट्टी जांच के अधिकारी से कहा कि जो भी लक्ष्य दिया गया है उसके अनुरूप मिट्टी का नमूना लेकर उनकी जांच करें। ताकि समय रहते किसानों को मिट्टी जांच की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा सके।