Move to Jagran APP

नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

इगलास में सपा के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 01:24 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 01:24 AM (IST)
नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

अलीगढ़: इगलास में सपा के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर और महानगर उपाध्यक्ष मोहसीन मेवाती के नेतृत्व में गांव उदयपुरा में केक काटकर मनाया गया। बुजुर्ग महिला द्वारा केक कटवाया गया। बच्चों को कॉपी-किताबें वितरण की गई। गांव में घर-घर जाकर मास्क वितरण किया। अर्जुन सिंह तोमर ने कहा कि हम नेताजी की लंबी उम्र की कामना करते हैं। मोहसिन मेवाती ने पार्टी को मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर ठा. सोमवीर सिंह, अनिल चौधरी, शमशेर खान, अजय शर्मा, चौ. रोतान सिंह, इसाक अल्वी, गोविद यादव, प्रवीण शर्मा, पूरन सिंह, नीरज कुमार, सोनू कुमार, मोहन कुमार, शादाब ठाकुर, आरिफ सिद्दीकी, पवन सोनी आदि थे।

loksabha election banner

वहीं,कस्बा छर्रा एवं क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। कस्बा के बरौली मार्ग स्थित कार्यालय पर युवा सपा नेता साहिल रावत ने केक काटकर जन्मदिवस मनाया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर मिष्ठान वितरण किया गया। धनीपुर ब्लाक प्रमुखपति ठा.तेजवीर सिंह ने अपने साथियों सहित कस्बा स्थित सीएचसी पर भर्ती मरीजों व तीमारदारों तथा कस्बा के नगला बादशाह रोड स्थित असर्फी ग्रामोद्योग संस्थान पर संचालित आवासीय वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को फल व मिष्ठान वितरित किए।

जवां में सपाइयों ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन बरौली विधानसभा प्रभारी विकास पंडित के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं में कंछी लाल भारती,बबलू अहमद, रेहान खान,सोनू, अर्जुन ,कालू,दीपक,गोपाल सिंह,विनीत मिश्रा एवं प्रेम मुरारी सक्सेना प्रमुख थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.