Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एअर इंडिया का विमान कोलकाता लौटा, एक यात्री के बीमार होने के बाद उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद की लैंडिंग

    एअर इंडिया के विमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वैंकूवर-कोलकाता-दिल्ली हवाई मार्ग पर उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का एक विमान बृहस्पतिवार को रवाना होने के कुछ ही समय बाद एक यात्री के बीमार हो जाने के कारण कोलकाता वापस लौट आया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    By Jeet Kumar Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 27 Jun 2025 08:08 AM (IST)
    Hero Image

    यात्री के बीमार होने के कारण एअर इंडिया का विमान वापस कोलकाता लौटा (सांकेतिक तस्वीर)

    पीटीआई, कोलकाता। एअर इंडिया के विमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वैंकूवर-कोलकाता-दिल्ली हवाई मार्ग पर उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का एक विमान बृहस्पतिवार को रवाना होने के कुछ ही समय बाद एक यात्री के बीमार हो जाने के कारण कोलकाता वापस लौट आया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विमान में 162 यात्री और चालक दल के सदस्य थे

    विमान में 162 यात्री और चालक दल के सदस्य थे। वैंकूवर से उड़ान भरने वाला एआई 186 विमान अपने निर्धारित ‘तकनीकी ठहराव’ के लिए कोलकाता में उतरा था और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

    पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बंद होने सहित विभिन्न भू-राजनीतिक घटनाओं के कारण एअर इंडिया को अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा है।