Jamshedpur News : मानगो में अब अवैध पानी का कनेक्शन लेने वाले पर नकेल कसने की तैयारी
Jamshedpur News. मानगो नगर निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिए होल्डिंग टैक्स ट्रेड लाइसेंस के बाद अब पानी का कनेक्शल लेने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वालों से वसूली के अभियान की शुरुआत की। नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का निर्देश है।
जमशेदपुर, जासं। मानगो नगर निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिए होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस के बाद अब पानी का कनेक्शल लेने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वालों से वसूली के अभियान की शुरुआत की। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने इसके साथ ही मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर को राहुल कुमार को पानी का अवैध कनेक्शल लेने वालों को चिन्हित कर नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि मानगो नगर निगम कार्यालय में राजस्व संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें जानकारी मिली कि मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध पानी कनेक्शन बड़े पैमाने पर लिए हुए हैं। यह जानकारी मिलते ही मानगो नगर निगम ने एक जांच टीम का गठन किया। जांच टीम का नोडल पदाधिकारी नगर प्रबंधक राहुल कुमार को बनाया गया है। दीपक सहाय ने निर्देश दिया है कि प्रतिदिन कार्यालय द्वारा गठित जांच टीम द्वारा मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अवैध पानी कनेक्शन की जांच करें और अवैध रूप से पानी के कनेक्शन करने वाले लोगों पर जुर्माना के साथ ही आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि अवैध पानी कनेक्शन से राजस्व की क्षति हो रही है।