मेरा शहर मेरी कोशिश: कानपुर एवं मध्य यूपी
कानपुर एवं मध्य उत्तर प्रदेश के अन्य जिले [कानपुर देहात, उन्नाव तथा फतेहपुर जनपद] हैं, जहा विकास का बुनियादी ढाचा कमजोर है। सबसे बडा और महत्वपूर्ण जिला कानपुर नगर है जिसे सूबे में कभी आर्थिक राजधानी हैसियत रखने वाले शहर बिजली संकट और परिवहन के पर्याप्त साधन न होने के कारण व्यापार में पिछड़ रहा है। हवाई सेवा शुरू तो हु
कानपुर एवं मध्य उत्तर प्रदेश के अन्य जिले [कानपुर देहात, उन्नाव तथा फतेहपुर जनपद] हैं, जहा विकास का बुनियादी ढाचा कमजोर है। सबसे बडा और महत्वपूर्ण जिला कानपुर नगर है जिसे सूबे में कभी आर्थिक राजधानी हैसियत रखने वाले शहर बिजली संकट और परिवहन के पर्याप्त साधन न होने के कारण व्यापार में पिछड़ रहा है। हवाई सेवा शुरू तो हुई पर सिर्फ नाम भर को।
चुनौती:
- पलायन कर रहे उद्योग में जान फूंकने के लिए पहल तो हुई पर इसमें प्रयासों को तेज करना होगा। बिजली संकट खत्म करने के लिए वितरण बंदोबस्त सुधारने होंगे। कानून व्यवस्था सुधारने के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर ढ़ाचे को मजबूत करना बड़ी चुनौती होगी, खास कर उद्योग हवाई यात्रा के सुगम करना।
संभावनाएं:
- शहर कुछ सालों में एजुकेशन हब के तौर पर विकसित हुआ, इसको प्रोत्साहित करने की योजनाओं पर काम हो। कभी कपड़ा उद्योग में सिरमौर रहे शहर में अभी भी संभावनाएं हैं, होजरी उद्योग को प्रत्साहित करने के साथ। दम तोड़ती औद्योगिक इकाइयों लाल इमली, जेके काटन में जान फूंकने के प्रयास होने चाहिए। इस दिशा में काम शुरु भी हुआ है। यहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु गंगा बैराज के रास्ते शुक्लागंज होते हुए उन्नाव व लखनऊ की कनेक्टिविटी के लिए योजना बनाई गयी है तथा नए उद्योग व महानगर में जनसंख्या के दबाव को कम करने के लिए कल्याणपुर के दस गावों का विकास, मंधना-भौती बाईपास का निर्माण हेतु धन दिया गया है। उन्नाव में पक्षी विहार बनाया जा रहा है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उन्नाव में ही बंथर में लेबर क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। जरूरत है वहा इन्फ्राक्टचर डेवलपमेंट।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर