मतदाताओं की आकांक्षाओं पर खरा उतरना जरूरी
लोकसभा की पहली बैठक की 60वी वर्षगाठ पर अध्यक्ष मीरा कुमार ने रविवार को कहा कि राजनीतिज्ञों के लिए मतदाताओ की आकाक्षाओ पर खरा उतरना अत्यत जरूरी है क्योकि इतिहास इसी के आधार पर उनका मूल्यांकन करेगा।
नई दिल्ली। लोकसभा की पहली बैठक की 60वीं वर्षगांठ पर अध्यक्ष मीरा कुमार ने रविवार को कहा कि राजनीतिज्ञों के लिए मतदाताओं की आकांक्षाओं पर खरा उतरना अत्यंत जरूरी है क्योंकि इतिहास इसी के आधार पर उनका मूल्यांकन करेगा।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के लिए उनके अपने दलों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होता है और मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरना राजनीतिक जीवन की सफलता की कसौटी है। पर यह याद रखना चाहिए कि हमें राष्ट्रीय संसद के लिए चुना गया है और इतिहास में हमारा मूल्यांकन इसी आधार पर होगा। वैचारिक भिन्नता के बावजूद राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पहली लोकसभा में 21 महिला सांसद थी, अब 15वीं लोकसभा में 60 महिला सांसद हैं जो देश के सरोकारों को तत्परता से व्यक्त करती हैं। उन्होंने महिलाओं की संख्या और बढ़ने की कामना की।
मीरा ने कहा कि हमारी विविधता जो कभी हमारी कमजोरी समझती जाती थी, आज हमारे लिए अक्षय शक्ति पुंज है। हम सब का दायित्व है कि संसद में जनता के विश्वास को और सुदृढ़ करें और बदलती आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें।
उन्होंने कहा कि 60 वर्ष किसी भी राष्ट्र के लिए लंबी अवधि नहीं मानी जाती है लेकिन यह आत्मावलोकन की घड़ी है और हमें आने वाली चुनौतियों का आकलन करने का समय है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर