Move to Jagran APP

कल बनाने जागरण रथ पहुंचा सुहाग नगरी

चलो आज कल बनाते हैं इस संदेश को आवाज देने के लिए सुहाग नगरी कंधे से कंधा मिलाकर उठ खड़ी हुई है। दैनिक जागरण का प्रचार रथ मंगलवार को फिरोजाबाद पहुंचा तो जगह-जगह जनता उस काफिले के साथ जुड़ती चली गई। सुझाव आए तो समस्याओं को भी जागरण ने एक साझा मंच दिया।

By Edited By: Published: Wed, 26 Sep 2012 01:17 PM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2012 01:45 PM (IST)
कल बनाने जागरण रथ पहुंचा सुहाग नगरी

फिरोजाबाद। चलो आज कल बनाते हैं इस संदेश को आवाज देने के लिए सुहाग नगरी कंधे से कंधा मिलाकर उठ खड़ी हुई है। दैनिक जागरण का प्रचार रथ मंगलवार को फिरोजाबाद पहुंचा तो जगह-जगह जनता उस काफिले के साथ जुड़ती चली गई। सुझाव आए तो समस्याओं को भी जागरण ने एक साझा मंच दिया। बिजली से लेकर शिक्षा, पर्यटन से लेकर खेती, उद्योग से लेकर स्वास्थ्य तक हर मुद्दे पर गंभीरता से मंथन हुआ। दौड़े का शुभारंभ जैन मंदिर के समक्ष सुभाष चौराहा से हुआ। यहा जैन विद्वान प्राचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन, समाजसेवी पीके झिदल एवं युवा उद्योगपति प्रदीप गुप्ता ने हरी झडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन ने कहा फिरोजाबाद सास्कृतिक दृष्टि से समृद्ध है। जैन धर्म के साथ हिंदू एवं मुस्लिम धर्म के केंद्र यमुना किनारे हैं। यह पुरातत्व की धरोहर हैं। कई धरोहर अस्तित्व खो रही हैं। साती के मंदिर को पर्यटन पंट्टी के रूप में विकसित करना होगा। इससे फिरोजाबाद आने वालों को हम बता सकें जैन मंदिर एवं प्राचीन मंदिरों के अलावा भी यहा बहुत कुछ घूमने के लिए है। जिले का शैक्षिक दृष्टि से विकास हुआ है, लेकिन यह संख्यात्मक है, अब गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। फिरोजाबाद नेतृत्व के क्षेत्र में पिछड़ा रहा है। जागरण को ये आवाज उठानी होगी। समाजसेवी पीके झिदल ने कहा शहर की हर समस्या उठाने के लिए दैनिक जागरण सदैव अ‌र्ग्रणी रहा है। उम्मीद है कि यह मुहिम असर दिखाएगी। युवा उद्यमी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि सरकार अपना काम करती है और हम अपना काम करते हैं। मुद्दा चाहे छोटा हो या बड़ा। उसे मुकाम तक पहुंचाने की इच्छा ही बदलाव ला सकती है।

loksabha election banner

जागरण ने इस कार्य के लिए कमर कसी है हमारी शुभकामनाएं जागरण के साथ हैं। कार्यक्रम का संचालन दैनिक जागरण के जिला प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने किया। जबकि डॉ.एके वर्मा, आरके पाडे, पवन गुप्ता, गौरव गर्ग, शिवदत्त शुक्ला, मनोज गर्ग, विकास, कल्पना राजौरिया, सरिता गुप्ता, सुनीता मथुरिया समेत दर्जनों प्रबुद्धजन और व्यापारी उपस्थित रहे। इसके बाद प्रचार रथ ने शहर के तमाम क्षेत्रों से होते हुए जनपद के कई हिस्सों में भ्रमण कर जागरण की मुहिम में जनता को साझीदार बनाया।

मुख्यालय पर गूंजी कल बनाने की गूंज

प्रचार रथ जिला मुख्यालय पहुंचा तो यहा भी कल बनाने की गूंज गूंजी। अधिवक्ता भी मुहिम में दैनिक जागरण के साथ खड़े नजर आए। वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के साथ रमेश गुप्ता, रोहित यादव एवं सुरेश यादव ने शहर की समस्याएं उठाते हुए जागरण की पहल की सराहना की। इस मौके पर अन्य लोगों ने भी समस्याएं बताईं। मनोज भटेले, सुरेश भदौरिया, पंजाब सिंह के साथ कई अन्य लोगों ने बिजली की समस्या के साथ रोजगारपरक शिक्षा की जरूरत बताई। फॉर्म भरकर लोगों ने बढ़ाया हाथ जागरण प्रचार रथ के आगमन पर लोगों ने फॉर्म भरे। इस दौरान किसी ने मुहिम को प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए, तो किसी ने क्षेत्र की समस्याओं को ऊपर तक पहुंचाने के लिए अपनी समस्याएं बाक्स में डाली।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.