Move to Jagran APP

मजबूत लोकतंत्र बनाए रखना चुनौती

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र बनाए रखना चुनौती है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उन्होने कहा कि भारत विश्व शांति के लिए संकल्पबद्ध है। स्थानीय निकायों के चुनाव निष्पक्ष तरीके से हों। पिछले दशक मे मीडिया का प्रभाव बढ़ा है।

By Edited By: Published: Sun, 13 May 2012 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 13 May 2012 07:40 PM (IST)
मजबूत लोकतंत्र बनाए रखना चुनौती

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र बनाए रखना चुनौती है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व शांति के लिए संकल्पबद्ध है। स्थानीय निकायों के चुनाव निष्पक्ष तरीके से हों। पिछले दशक में मीडिया का प्रभाव बढ़ा है।

loksabha election banner

प्रतिभा पाटिल रविवार को संसद के साठ साल होने पर संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा कि चुनाव किसी भी लोकतंत्र की नींव हैं। सभी का सम्मान होने पर लोकतंत्र मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहभागिता बढ़ाई जानी चाहिए। चुनाव प्रक्रिया में सुधार हुए हैं। वक्त से साथ व्यवस्था भी मजबूत हुई है।

राष्ट्रपति ने कहा कि लोकतंत्र के समक्ष जो बड़ी चुनौती है, वह यह है कि वह एक जीवंत और स्वस्थ लोकतंत्र के रूप में स्थापित होने की दिशा में आगे बढे़। इसलिए सावधानीपूर्वक, दृढ़निश्चय के साथ आगे बढ़ना जरूरी है, जिससे हम एक प्रगतिशील और स्वस्थ लोकतंत्र स्थापित करने के मुख्य लक्ष्य से भटक न जाएं।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लोकतंत्र आज जटिल परिस्थितियों में काम कर रहे हैं और विभिन्न कारणों से दबाव विकसित हो रहे हैं। विकास के लिए मांगें बढ़ रही हैं, लोग अपने अधिकारों के लिए खुलकर आवाज उठा रहे हैं और विभिन्न तरह की विचारधाराएं सामने आ रही हैं।

प्रतिभा पाटिल ने कहा कि हर समय विभिन्न तरह की आकांक्षाओं के बीच संतुलन बनाने की परिस्थिति बनी रहती है। अब जनादेश अधूरे मिल रहे हैं। अधिकतर सरकारें मिली जुली बन रही हैं। विधायिकाओं में बहुत से दल मौजूद होते हैं। इसी तरह क्षेत्रीय आकांक्षाएं भी सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को यहां पर [संसद में] नीतिगत निर्णयों और अपेक्षित कानूनों में तब्दील करना होगा। विभिन्न विषयों पर परिचर्चाएं दु:साध्य हो सकती हैं, लेकिन समाधान संसद में परिचर्चाओं के द्वारा निकाला जाना चाहिए। हमें अपनी प्रणालियों में लगातार सुधार करना होगा तथा चुनाव प्रक्रियाओं और अपने समाज से सभी तरह के भ्रष्ट व अनुचित कार्यो' को दूर करना होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.