वेटलिफ्टर दीपक ने कॉमनवेल्थ युवा खेलों में गोल्ड जीता
पांचवें कॉमनवेल्थ युवा खेलों के दूसरे दिन भी भारतीय वेटलिफ्टरों ने अपना जलवा बरकरार रखा है। आज दीपक लेथर ने 62 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के नाम तीसरा गोल्ड दर्ज कराया।
आपिया (समोआ)। पांचवें कॉमनवेल्थ युवा खेलों के दूसरे दिन भी भारतीय वेटलिफ्टरों ने अपना जलवा बरकरार रखा है। आज दीपक लेथर ने 62 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के नाम तीसरा गोल्ड दर्ज कराया।
15 वर्षीय दीपक ने कुल 258 किलोग्राम का भार उठाया। इसमें 120 किलोग्राम स्नैच में रहा (जो इन खेलों का नया रिकॉर्ड भी है) जबकि 138 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क में रहा। ये कॉमनवेल्थ युवा खेलों में इस बार भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। कल इन खेलों के पहले दिन जमजांग डेरू ने 56 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला था। इस आयोजन के 9 खेलों में से 8 खेलों में भारत के 25 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
- वेलावन ने जीता कांस्य पदकः
उधर, पुरुषों के स्क्वाश सिंगल्स में भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने आसानी से कांस्य पदक पर अपनी हक पक्का कर लिया है। तमिल नाडु के वेलावन का कांस्य पदक तब पक्का हो गया जब पाकिस्तान के उनके विरोधी खिलाड़ी इसरार अहमद तबीयत खराब होने के कारण मैच नहीं खेल सके।