Move to Jagran APP

विष्णुवर्धन का भी धमाल, भारत को 2-0 की बढ़त

लिएंडर पेस और महेश भूपति जैसे दिग्गजों के बगैर उतरी भारत की युवा टेनिस टीम ने डेविस कप के एशिया ओसनिया ग्रुप-ए रेलीगेशन प्ले ऑफ में न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त बना ली है। युकी भांबरी के बाद विष्णुवर्धन ने भी दूसरा एकल मैच जीतते हुए भारत ने पहले दोनों एकल जीत लिए हैं।

By Edited By: Published: Sat, 15 Sep 2012 02:51 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2012 03:15 PM (IST)
विष्णुवर्धन का भी धमाल, भारत को 2-0 की बढ़त

चंडीगढ़। लिएंडर पेस और महेश भूपति जैसे दिग्गजों के बगैर उतरी भारत की युवा टेनिस टीम ने डेविस कप के एशिया ओसनिया ग्रुप-ए रेलीगेशन प्ले ऑफ में न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त बना ली है। युकी भांबरी के बाद विष्णुवर्धन ने भी दूसरा एकल मैच जीतते हुए भारत ने पहले दोनों एकल जीत लिए हैं।

loksabha election banner

बारिश के कारण शुक्रवार को दूसरा एकल पूरा नहीं हो सका था। पहले दिन जब विष्णवर्धन और जोस स्टैथम के बीच मुकाबला रोका गया, उस समय भारतीय खिलाड़ी 6-2, 6-7, 6-4 से आगे था और आज इस स्कोर से आगे खेलते हुए चौथा सेट 6-2 से जीतकर विष्णु ने मुकाबला अपने नाम करते हुए भारत की बढ़त को 2-0 कर दी। विष्णु ने न्यूजीलैंड के नंबर एक खिलाड़ी स्टैथम को दो घंटे 57 मिनट में हराया। विष्णु की विश्व रैंकिंग 262 है, जबकि कीवी खिलाड़ी की रैंकिंग विष्णु से 55 पायदान नीचे 317वीं हैं। पहले एकल मुकाबले में भारत के नंबर एक एकल खिलाड़ी यूकी भांबरी ने डैनियल किंग टर्नर को पांच सेट तक खींचे मुकाबले में हराकर 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.