अब WWE के रिंग में अपना दम दिखा सकती हैं टेनिस चैंपियन सेरेना विलियम्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेरेना अब WWE के रिंग में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।
By Bharat SinghEdited By: Published: Thu, 02 Mar 2017 12:00 PM (IST)Updated: Thu, 02 Mar 2017 02:14 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। टेनिस की दुनिया की दमदार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स अब रेसलिंग में अपना कमाल दिखा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेरेना अब WWE के रिंग में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं और रेसलमेनिया 33 में हिस्सा ले सकती हैं।
सेरेना विलियम्स के नाम 23 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। WWE के रिंग में 2 अप्रैल को सेरेना का मुकाबला अमेरिका की प्रोफेशनल रेसलर चार्लोट फ्लेयर से हो सकता है।
चार्लोट WWE के पूर्व रेसलर रिक फ्लेयर की बेटी हैं। चार्लोट ने 2013 में पहली बार WWE में हिस्सा लिया था।
सेरेना के WWE में आने की खबर तब सुर्खियों में तब आई, जब सेरेना के मंगेतर एलेक्सिस ओहेनियन ने एक कस्टमाइज्ड WWE बेल्ट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।
बता दें कि सेरेना ने पिछले महीने ही ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था, जो उनका रिकॉर्ड 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब था। जिसके बाद WWE ने उन्हें कस्टमाइज्ड बेल्ट दी थी।
हालांकि अभी तक WWE और सेरेना की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
सेरेना विलियम्स टेनिस की दुनिया में दमदार खेल के लिए जानी जाती हैं। अगर वह रेसलिंग की दुनिया में कदम रखती हैं तो फैंस को उनसे टेनिस जैसे ही जबरदस्त खेल की उम्मीद होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें