शोएब के साथ मतभेद की खबर बकवास: सानिया
कराची। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ अपने वैवाहिक जीवन में संकट की खबरों को बकवास बताया है। पिछले कई महीनों से शोएब और सानिया के बीच मतभेदों की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं, लेकिन निजी यात्रा पर अपने ससुराल सियालकोट आई भारतीय टेनिस स्टार ने साफ किया कि यह खबरें सरासर
कराची। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ अपने वैवाहिक जीवन में संकट की खबरों को बकवास बताया है। पिछले कई महीनों से शोएब और सानिया के बीच मतभेदों की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं, लेकिन निजी यात्रा पर अपने ससुराल सियालकोट आई भारतीय टेनिस स्टार ने साफ किया कि यह खबरें सरासर गलत हैं।
सानिया ने कहा कि हमारा वैवाहिक जीवन आसान नहीं है क्योंकि हम पेशेवर खिलाड़ी हैं और दो अलग-अगल देशों में रहने वाले हैं। हम जानते हैं कि समय के साथ हम पर दबाव बढ़ेगा, लेकिन हमने अब तक इसे अच्छी तरह से निभाया है। हम दोनों के बीच किसी तरह की समस्या नहीं है। सानिया ने कहा कि मैं यूरोप में टूर्नामेंटों में भाग लेने से पहले अपने पति और उनके परिजनों के साथ समय बिताने के लिए सियालकोट आई हूं। मैंने बहुत अच्छा समय बिताया। हम खाने पर बाहर गए और मैंने दिल खोलकर खरीदारी की क्योंकि यहां मैं मीडिया से दूर थी।
सानिया और शोएब के बीच मतभेद की खबरें इसलिए आई, क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच लगातार दूरियां बनी हुई थीं। सानिया ने कहा कि मैं आपसे यह कह सकती हूं कि मैं अब भी शोएब से उतना ही प्यार करती हूं जितना चार साल पहले शादी के समय करती थी। वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारियां और पेशेवर टेनिस करियर निभाना आसान नहीं है और इसके लिए समय चाहिए, लेकिन हमारे आगे भविष्य है। इस टेनिस स्टार ने इसके साथ ही साफ किया कि उन्हें पाकिस्तान आना पंसद है और यदि यहां कोई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होता है तो उसमें भाग लेने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।
हाल ही में टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के हारने पर सानिया ने कहा कि वह क्रिकेट प्रेमी हैं और फाइनल में श्रीलंका से हारने से उन्हें दुख हुआ था। उन्होंने कहा कि मैंने सियालकोट में फाइनल देखा और हम सभी भारत की जीत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन यह श्रीलंका का दिन था।