कोलकाता ओपनः इस भारतीय खिलाड़ी ने सोमदेव को चौंकाया
भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को आज एक करारा झटका लगा। कोर्ट पर ये करारा झटका देने वाला इस बार कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं बल्कि एक भारतीय ही था। 20 वर्षीय रामकुमार रामानाथन ने सोमदेव को कोलकाता ओपन में मात देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
कोलकाता। भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को आज एक करारा झटका लगा। कोर्ट पर ये करारा झटका देने वाला इस बार कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं बल्कि एक भारतीय ही था। 20 वर्षीय रामकुमार रामानाथन ने सोमदेव को कोलकाता ओपन में मात देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
सभी की नजरें रामकुमार पर थीं क्योंकि इन दिनों उनकी चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार उनका सामना देश की शीर्ष सिंगल्स खिलाड़ी सोमदेव से था। सभी की नजरें इस मैच पर टिकी हुई थीं लेकिन सोमदेव के फैंस को तब करारा झटका लगा जब 20 वर्षीय रामकुमार ने सोमदेव को 4-6, 6-3, 6-4 से मात दी। सोमदेव ने दो दिन पहले ही दिल्ली ओपन का खिताब अपने नाम किया था। गौरतलब है कि रामकुमार ने पिछले साल चेन्नई ओपन में भी तकरीबन इन्हीं आंकड़ों के साथ सोमदेव को चौंकाया था।