रीवा ने पिस्टोरियस की बाहों में तोड़ा था दम
प्रिटोरिया। ऑस्कर पिस्टोरियस ने बुधवार को फिर से कटघरे में खड़े होकर बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की जान के लिए प्रयास किए और उन्होंने खून का प्रवाह रोकने के लिए प्लास्टिक बैग व टेप का उपयोग किया था। पिस्टोरियस गवाही के तीसरे दिन भी उस घटना को याद करते हुए भावुक हो गए। ब्लेड रनर के नाम से मश्
प्रिटोरिया। ऑस्कर पिस्टोरियस ने बुधवार को फिर से कटघरे में खड़े होकर बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की जान के लिए प्रयास किए और उन्होंने खून का प्रवाह रोकने के लिए प्लास्टिक बैग व टेप का उपयोग किया था।
पिस्टोरियस गवाही के तीसरे दिन भी उस घटना को याद करते हुए भावुक हो गए। ब्लेड रनर के नाम से मशहूर पिस्टोरियस ने कहा, 'मैं वास्तव में रक्त प्रवाह रोकने का प्रयास कर रहा था। मैं रीवा की जान बचाने की कोशिश कर रहा था। मैं रीवा का सिर अपने हाथ से पकड़कर उस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। जब मैंने रीवा को अपनी बांहों में लिया तो उसकी जान जा चुकी थी। मैं उसके लिए और कुछ नहीं कर सकता था।'
पिस्टोरियस ने रीवा के कूल्हे, बांह, हाथ व सिर पर गोलियां चलाई थीं। मंगलवार को वह गवाही के दौरान अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। उन्होंने बाथरूम से रीवा पर चार गोलियां चलाई थीं। पिस्टोरियस ने दावा किया कि उन्होंने गलती से रीवा को घुसपैठिया समझ लिया था, लेकिन उन पर पिछले साल वेलेंटाइन दिवस के दिन अपनी प्रेमिका की हत्या करने का आरोप लगा था। इस एथलीट ने कहा कि मैं कुछ समझ पाता, इससे पहले मैंने दरवाजे से चार गोलियां दाग दीं थीं