Move to Jagran APP

वापस लौटेंगे पाकिस्तान के सभी हॉकी खिलाड़ी

नई दिल्ली। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि देश में सभी जगह पाकिस्तान का विरोध जारी है। इसी के चलते हॉकी इंडिया ने हॉकी इंडिया लीग [एचआइएल] में भाग ले रहे सभी नौ पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस अपने देश जाने का फरमान सुनाया है।

By Edited By: Published: Tue, 15 Jan 2013 05:01 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2013 07:22 PM (IST)
वापस लौटेंगे पाकिस्तान के सभी हॉकी खिलाड़ी

नई दिल्ली। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि देश में सभी जगह पाकिस्तान का विरोध जारी है। इसी के चलते हॉकी इंडिया ने हॉकी इंडिया लीग [एचआइएल] में भाग ले रहे सभी नौ पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस अपने देश जाने का फरमान सुनाया है।

loksabha election banner

हॉकी इंडिया ने भारतीय सैनिकों की हत्या के कारण विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए यह फैसला लिया है कि कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी लीग में नहीं खेलेगा। शिवसेना और अन्य दक्षिणपंथी संगठनों के अभ्यास और लीग के पहले मैच में व्यवधान डालने के बाद हॉकी इंडिया ने परिस्थितियों पर विचार करकेपाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस भेजने का फैसला किया।

हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने पत्रकारों से कहा, 'सभी संबंधित पक्षों से बातचीत के बाद हॉकी इंडिया और पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने परिस्थितियों के मद्देनजर उन्हें [पाकिस्तानी खिलाड़ियों] वापस भेजने का फैसला किया है।' एक अधिकारी ने कहा, 'पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अनुबंध वैध रहेंगे और उन्हें पूरा पैसा दिया जाएगा हालांकि वे एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे।'

आठ जनवरी को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में दो भारतीय सैनिकों के मारे जाने के बाद तनाव पैदा हो गया था। शिवसेना के गढ़ मुंबई में मुंबई मैजिशियंस की टीम निशाने पर आ गई जिसने सबसे ज्यादा चार पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदे थे। करीब सौ शिवसैनिकों ने लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी के विरोध में प्रदर्शन किया जिसके बाद टीम का बेस दिल्ली स्थानांतरित करना पड़ा। लीग के पहले दिन सोमवार को दिल्ली वेवराइडर्स और पंजाब वारियर्स के मैच के बीच हिंदू युवक सभा के दो समर्थक नेशनल स्टेडियम में मैदान पर घुस गए थे। मुंबई को पहला मैच बुधवार को दिल्ली के खिलाफ यहां खेलना है। मुंबई में पहला मैच 20 जनवरी को पंजाब से होगा।

मुंबई के चार खिलाड़ियों में मुहम्मद रशीद, फरीद अहमद, मुहम्मद तौसीक और इमरान बट शामिल हैं। लीग में अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी मुहम्मद रिजवान जूनियर, मुहम्मद रिजवान सीनियर [दिल्ली], काशिफ शाह [पंजाब], मुहम्मद इरफान और शफकत रसूल [रांची राइनोज] है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.