फीफा संचालन समिति के प्रमुख बने मुदगल
न्यायमूर्ति मुदगल के नाम का प्रस्ताव बुधवार को फीफा परिषद में रखा गया था।
By ShivamEdited By: Published: Fri, 12 May 2017 01:42 AM (IST)Updated: Fri, 12 May 2017 01:42 AM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मुकुल मुदगल को बहरीन की राजधानी मनामा में आयोजित फीफा की 67वीं कांग्रेस में इस विश्व फुटबॉल संस्था की संचालन समिति का प्रमुख चुना गया।
न्यायमूर्ति मुदगल के नाम का प्रस्ताव बुधवार को फीफा परिषद में रखा गया था। यह पद मियुगल माडुरो को हटाए जाने के बाद खाली पड़ा था। न्यायमूर्ति मुदगल को पिछले साल मई में मेक्सिको में हुई फीफा कांग्रेस में संचालन समिति का उपाध्यक्ष चुना गया था। एशियाई फुटबॉल महासंघ ने भी उन्हें यह पद सौंपा था। यूरोपीय आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष फिनलैंड के ओली रेहन अब न्यायमूर्ति मुदगल के साथ समिति में उपाध्यक्ष होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें