ऑस्ट्रेलियन ओपेन 2014: इन टेनिस खिलाड़ियों से होंगी भारतीय फैंस को उम्मीदें
ऑस्ट्रेलियन ओपेन में भारतीय उम्मीदें एक बार फिर से अनुभवी लिएंडर पेस पर टिकी होंगी। पेस और चेक गणराज्य के रादेक स्टीपानेक की जोड़ी ने 2012 में यहां खिताब जीता था। इस बार भी पेस ने स्टीपानेक के साथ जोड़ी बनाई है और इस जोड़ी को पांचवीं वरीयता दी गई है। वहीं, सिंगल्स में फैंस की आशाएं सोमदेव पर टिकी रहेंगी। पुरु
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियन ओपेन में भारतीय उम्मीदें एक बार फिर से अनुभवी लिएंडर पेस पर टिकी होंगी। पेस और चेक गणराज्य के रादेक स्टीपानेक की जोड़ी ने 2012 में यहां खिताब जीता था। इस बार भी पेस ने स्टीपानेक के साथ जोड़ी बनाई है और इस जोड़ी को पांचवीं वरीयता दी गई है। वहीं, सिंगल्स में फैंस की आशाएं सोमदेव पर टिकी रहेंगी।
पुरुष डबल्स में पेस के अलावा अन्य भारतीयों में रोहन बोपन्ना, महेश भूपति और युकी भांबरी भी चुनौती पेश करेंगे। बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी को सातवीं वरीयता दी गई है। हाल ही में यह जोड़ी सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी। वहीं भूपति ने अमेरिका के राजीव राम के साथ जोड़ी बनाई है। पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल रहे भांबरी न्यूजीलैंड के माइकल वीनस के साथ उतरेंगे।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सिंगल्स वर्ग में भारतीय उम्मीदें सोमदेव देववर्मन पर होंगी, जिन्हें पहले दौर में 26वीं वरीयता प्राप्त स्पेन के फेलिसियानो लोपेज से भिड़ना है। उधर, महिला डबल्स में सानिया मिर्जा अमेरिका की कारा ब्लैक के साथ चुनौती पेश करेंगी। सानिया-कारा की जोड़ी को छठी वरीयता दी गई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर