विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत ने जीता तीसरा स्‍वर्ण

By Edited By:
Published: Sat, 27 Sep 2014 08:26 AM (IST)Updated: Sat, 27 Sep 2014 04:05 PM (IST)

भारत ने एशियाड में तीसरा स्‍वर्ण जीत लिया हैा आज भारतीय पुरुष्‍ा स्‍क्‍वैश टीम ने फाइनल में मलेशिया को हराकर यह कारनामा कियाा

News Article Hero Image

इंचियोन। भारत ने एशियाड में तीसरा स्‍वर्ण जीत लिया हैा आज भारतीय पुरुष्‍ा स्‍क्‍वैश टीम ने फाइनल में मलेशिया को हराकर यह कारनामा कियाा इससे पहले, तीरंदाजी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर एशियाई खेलों की कम्पाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत ने मेजबान देश को 227-225 से हराते हुए इतिहास रच दिया। कम्पाउंड तीरंदाजी के टीम वर्ग में यह भारत का दूसरा पदक है, इससे पहले महिला टीम ने कांस्य पदक जीता था। स्‍क्‍वैश में स्‍वर्ण जीतने के साथ ही एशियाई खेलों में भारत को तीन स्वर्ण पदक मिल गए हैं।

भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व रजत चंदेल, संदीप कुमार और अभिषेक वर्मा ने किया। द. कोरिया का प्रतिनिधित्व यांगही चोई, लिहोंग मिन और यांगहो यांग ने किया।

पहले एंड के बाद भारत ने कोरिया पर 55-54 की बढ़त बना ली थी। 12 तीरों के बाद कोरिया का स्कोर 111 था, जबकि भारत ने 113 का स्कोर बनाते हुए 2 की बढ़त हासिल कर ली थी। तीसरे एंड के बाद दक्षिण कोरिया का स्कोर 169 था, जबकि भारत 171 के स्कोर के साथ उससे 2 अंक आगे था। अंतिम सीरीज से पहले भारत 199-195 के साथ चार अंकों की बढ़त बना चुका था। द. कोरिया का स्कोर 225 रहा और भारत ने 227 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया।

यह इन एशियाई खेलों में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले जीतू राय ने निशानेबाजी के 50 मीटर फ्री पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। भारत अभी तक 2 स्वर्ण, 2 रजत और 15 कांस्य समेत कुल 19 पदक जीतकर 11वें स्थान पर है।

इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत ने ईरान को 231-227 से हराया था जबकि द. कोरिया ने बेहद नजदीकी मुकाबले में फिलिपींस को 228-227 से शिकस्त दी थी।