एशियाड में खेलेगी भारतीय फुटबॉल टीम
खेल मंत्रालय द्वारा आगामी एशियाई खेलों के लिए भारत की पुरुष और महिला फुटबॉल टीमों को हरी झंडी देने के बाद अखिल भारतीय
नई दिल्ली ।खेल मंत्रालय द्वारा आगामी एशियाई खेलों के लिए भारत की पुरुष और महिला फुटबॉल टीमों को हरी झंडी देने के बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ अब राहत महसूस कर रहा है। यह खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।
दोनों टीमें इस समय चीन में हैं और एशियाई खेलों के लिए होने वाला पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। पुरुष टीम में 20 सदस्य हैं और महिला टीम में 18 सदस्य हैं। दोनों टीमों के सदस्यों की भी घोषणा कर दी गई है। कोच किम कोवर मैंस की पुरुष टीम में एल्वीन जॉर्ज, सलाम रंजन सिंह, धनपाल गणेश और रोलीन बोग्र्स स्थान बनाने में विफल रहे हैं। दूसरी ओर कोच तरूण राय की महिला टीम के साथ सुप्रीया राउट्री, इंदुमति, ज्योति एन बुरेट और रिनारॉय देवी इंचियोन नहीं जाएंगी।
टीमें : पुरुष : गोलकीपर : अमरिंदर सिंह, रवि कुमार, कमलजीत सिंह। डिफेंडर : प्रीतम कोटल, कीनन अल्मेडा, जॉयनर लॉरेंको, शंकर संम्पिनगिराज, संदेश जिंगान, नारायण दास। मिडफील्डर : प्रणय हलदर, क्लिफ्टन डायस, सियाम हंगल, लालरिंडिका राल्टे, मिलन सिंह। फॉरवर्ड : फ्रांसिस फर्नांडीज, सैमिनलेन डोंगेल, सुनील छेत्री, रॉबिन सिंह, हाओकिम थोंगकोशिम, मंदार राव देसाई।
महिला : गोलकीपर : ओकरम रोशनी देवी, अदिती चौहान, पुष्पा तिर्की। डिफेंडर : एशेम रोमी देवी, आशालता देवी, टूली गुनल राधारानी देवी, सुप्रवा समल, उमापति देवी। मिडफील्डर : प्रेमी देवी, अमूल्या कमल, मंदाकिनी देवी, ओइनाम बेमबेम देवी, कमला देवी। फॉरवर्ड : सस्मिता मलिक, परमेश्वरी देवी, देंगमेई ग्रेस, बाला देवी।