कबड्डी को मिली डेनमार्क सरकार की मान्यता
पंजाब सरकार के कबड्डी को विश्व पटल पर लोकप्रिय बनाने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलना भी शुरू हो गया है। डेनमार्क सरकार ने इस खेल को अपने मान्यता प्राप्त खेलों की सूची में शामिल कर लिया।
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के कबड्डी को विश्व पटल पर लोकप्रिय बनाने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलना भी शुरू हो गया है। डेनमार्क सरकार ने इस खेल को अपने मान्यता प्राप्त खेलों की सूची में शामिल कर लिया।
पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार डेनमार्क सरकार ने कबड्डी को मान्यता प्राप्त खेलों की सूची में शामिल कर लिया है। इस तरह से डेनमार्क भारत के इस परंपरागत खेल को अपनाने वाला पहला गैर एशियाई देश बन गया है। डेनमार्क टीम के अहम खिलाड़ी थामस क्लूजर ने कहा कबड्डी दिन प्रतिदिन डेनमार्क में लोकप्रिय होती जा रही है। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित विश्व कप कबड्डी का तीसरा चरण यहा चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुरुषों की टीम में शामिल सभी सात खिलाड़ी डेनमार्क मूल के लोग हैं। जबकि महिलाओं की टीम में स्थानीय खिलाड़ी शामिल हैं। डेनमार्क ने टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला। हालांकि यह मैच डेनमार्क इंग्लैंड के हाथों 25-58 से हार गया था। वहीं पाकिस्तान की टीम सोमवार को भारत पहुंची और उसने अपने पहले मुकाबले में सियरा लियोन को आसानी से 52-12 से हरा दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर