Move to Jagran APP

मुंबई को हरा अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची दिल्ली

दिल्ली वेवराइडर्स संघषर्पूर्ण मुकाबले में मुंबई मैजिशियंस को 6-4 से हराकर हॉकी इंडिया लीग की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। मैच में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। मुंबई ने पहला गोल दागा, लेकिन मध्यांतर तक टीम 1-3 से पिछड़ रही थी। तीसरे क्वार्टर में मेजबान टीम ने इसके बाद 4-3 की बढ़त हासिल कर ली।

By Edited By: Published: Tue, 22 Jan 2013 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2013 09:49 AM (IST)
मुंबई को हरा अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची दिल्ली

मुंबई। दिल्ली वेवराइडर्स संघषर्पूर्ण मुकाबले में मुंबई मैजिशियंस को 6-4 से हराकर हॉकी इंडिया लीग की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। मैच में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। मुंबई ने पहला गोल दागा, लेकिन मध्यांतर तक टीम 1-3 से पिछड़ रही थी। तीसरे क्वार्टर में मेजबान टीम ने इसके बाद 4-3 की बढ़त हासिल कर ली।

loksabha election banner

दिल्ली ने बेहतर पासिंग की बदौलत चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही तीन गोल दागकर मुंबई की हार का क्रम तोड़ने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मुंबई की यह लगातार चौथी और दो दिन में अपने घरेलू मैदान पर दूसरी हार है। हार के कम अंतर के कारण टीम को हालांकि एक अंक मिला और अब उसके चार अंक हो गए हैं। दिल्ली की टीम चार मैचों में तीसरी जीत के साथ कुल 17 अंक जुटाकर शीर्ष पर है। उत्तर प्रदेश विजा‌र्ड्स की टीम 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है लेकिन उसने दिल्ली से एक मैच कम खेला है।

दिल्ली की ओर से मुंबई के खिलाफ आस्कर डेके, नॉरिस जोंस लॉयड, दानिश मुज्तबा, आकाशदीप सिंह, आंद्रेयास मीर बेल और साइमन चाइल्ड ने गोल दागे। मुंबई की तरफ से पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ संदीप सिंह ने दो गोल किए, जबकि ग्लेन टर्नर और जेसन विल्सन ने एक एक गोल किया। दिल्ली ने इससे पहले मुंबई को अपने घरेलू मैदान पर भी 2-1 से हराया था। दिल्ली के कप्तान सरदारा सिंह ने कहा कि उनकी टीम जीत का यह सिलसिला बरकरार रखेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.