Move to Jagran APP

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की सूची में पूनिया का नाम नहीं

केंद्रीय खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की फाइल गुरुवार की सुबह पास कर दी है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा शाम तक किए जाने की उम्मीद है। पूर्व विश्व बिलिय‌र्ड्स चैंपियन माइकल फरेरा की अध्यक्षता में गठित समिति ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की सूची में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया है। इसी के साथ उन अटकलों

By Edited By: Published: Thu, 22 Aug 2013 05:11 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2013 05:17 PM (IST)
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की सूची में पूनिया का नाम नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की फाइल गुरुवार की सुबह पास कर दी है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा शाम तक किए जाने की उम्मीद है।

loksabha election banner

पूर्व विश्व बिलिय‌र्ड्स चैंपियन माइकल फरेरा की अध्यक्षता में गठित समिति ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की सूची में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया है। इसी के साथ उन अटकलों को विराम लग गया है जिसमें खेलमंत्री जितेंद्र प्रसाद ने कहा था कि शूटर रंजन सोढ़ी के साथ ही एथलीट कृष्णा पूनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिए जाने के संबंध में समिति विचार कर रही है।

इस संबंध में खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इस महीने की शुरुआत में गई सिफारिश में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है। अधिकारी ने बताया कि कुछ खिलाड़ियों (राष्ट्रमंडल खेल की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया और पैरालंपियन एस एन गिरीशा) ने खेल मंत्रालय से खेल पुरस्कारों को लेकर शिकायत की थी। लेकिन समिति ने पाया कि यह पुरस्कार केवल एक ही खिलाड़ी को दिया जा सकता है और इस वजह से समिति की ओर से भी पुरस्कारों की सूची में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया। इस वजह से इसमें देरी हुई। अधिकारी ने बताया कि खेल पुरस्कारों के संबंध में घोषणा सोमवार को ही हो गई होती लेकिन संसद का मानसून सत्र के चलने की वजह से खेल मंत्री व्यस्त थे इसलिए पुरस्कारों की घोषणा में देरी हुई। इसकी घोषणा गुरुवार की शाम तक हो सकती है। डबल टै्रप शूटर रंजन सोढ़ी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जबकि क्रिकेटर विराट कोहली सहित 14 खिलाड़ियों को अर्जून अवार्ड के लिए चयन किया गया है।

पुरस्कारों की सूची

राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड: रंजन सोढ़ी

अर्जुन अवार्ड :

1-चेक्रेवोलू स्वारो (तीरंदाजी)

2-रेंजीत महेश्वरी (एथलीट)

3-पीवी सिंधू (बैडमिंटन)

4-कविता चहल (मुक्केबाजी)

5-रूपेश शाह (स्नूकर और विलिय‌र्ड्स)

6-विराट कोहली (क्रिकेटर)

7-अभिजीत गुप्ता (शतरंज)

8-गगनजीत भुल्लर (गोल्फ)

9-शबा अंजूम (हॉकी)

10-राजकुमारी राठौड़ (शूटिंग)

11-जोशना चिनप्पा (स्क्वाश)

12-नेहा राठी (रेसलिंग)

13-धर्मेद्र दलाला (रेसलिंग)

14- अमित कुमार सरोहा (एथलीट)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.