भ्रष्टाचारी नहीं लड़ पाएंगे आइओए चुनाव
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) संविधान के लिए जो नया मसौदा भेजा है, उसके मुताबिक अब कोई भी ऐसा व्यक्ति भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) का चुनाव नहीं लड़ पाएगा, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों। 43 पेज के मसौदे में वैश्विक संस्था ने आइओए की चुनाव प्रक्रिया से संबंधित प्रावधानों
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) संविधान के लिए जो नया मसौदा भेजा है, उसके मुताबिक अब कोई भी ऐसा व्यक्ति भारतीय ओलंपिक संघ का चुनाव नहीं लड़ पाएगा, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों। 43 पेज के मसौदे में वैश्विक संस्था ने आइओए की चुनाव प्रक्रिया से संबंधित प्रावधानों का निर्धारण करने के अलावा तीन प्रमुख आयोगों का गठन, राष्ट्रीय खेल महासंघों और राज्य ओलंपिक संघों को मतदान का अधिकार और विवादित उम्र व कार्यकाल संबंधित नियमों को भी शामिल किया है।
इन नियमों के लागू होने पर सुरेश कलमाड़ी, ललित भनोट और वीके वर्मा आइओए चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इन सभी के खिलाफ 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के मामले में आरोपपत्र दायर हो चुके हैं। कार्यकारी परिषद के सदस्यों के चुनावों के संबंध में संविधान के संशोधित मसौदे में कहा गया है कि पदाधिकारी या कार्यकारी परिषद का सदस्य बनने के लिए सदस्य का भारत का नागरिक होना जरूरी है। उसके पास सभी नागरिक अधिकार होने चाहिए। भारत के किसी कोर्ट में उसके खिलाफआरोप नहीं लगे होने चाहिए, जैसे कि आपराधिक या भ्रष्टाचार संबंधी अपराध जिसमें दोषी पाए जाने पर जेल की सजा का प्रावधान हो। आइओए की आम परिषद, कार्यकारी परिषद, समिति या आयोग के किसी सदस्य के खिलाफ आपराधिक या भ्रष्टाचार के मामले में आरोप लगते हैं, तो उसे आइओए से अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया जाएगा और सजा मिलने पर वह बर्खास्त हो जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर