मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर एसपी ने जताया आभार
मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होने पर सुंदरगढ़ की एसपी सागरिका नाथ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर एसपी ने जताया आभार
संसू, राजगांगपुर : मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होने पर सुंदरगढ़ की एसपी सागरिका नाथ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। राजगांगपुर थाना परिसर में शहर के समुदाय विशेष के लोगों को संबोधित करते हुए एसपी नाथ ने कहा आप लोगों के सहयोग से यह संभव हो पाया है। सभी ने अपनी अपनी भूमिका बखूबी निभाकर ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग किया। एसपी ने आगे भी सभी से ऐसा सहयोग बनाने की अपील की। नगरपाल माधुरी लुगून ने कहा कि हमारा शहर भाईचारे का शहर है। यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सब एक है। मिलजुलकर यहां त्योहार मनाया जाता है। मौके पर एडीपीओ डा. शशांक शेखर बेउरा, थाना प्रभारी बिबित्सा कुमार प्रधान, सोहेब आलम, फहीम अख्तर, मोहम्मद खालिद, जफर मोबिन, कुलदीप सिंह, राजेंद्र बेहरा, संजीव बेऊरा, पार्षद श्वेता अग्रवाल, अशोक दास, शेखर दाहिमा प्रमुख रूप से मौजूद थे।
मलकानगिरी में नक्सली शहीद स्तंभ पर फहराया तिरंगा
: नक्सल प्रभावित जिलों में 26 जनवरी और 15 अगस्त के दिन काला झंडा लगाकर सरकार का विरोध करने वाले नक्सलियों को इस बार करारा झटका लगा है। कभी नक्सलियों के गढ़ रहे मलकानगिरी जिला के स्वाभिमान अंचल में लोगों ने नक्सली शहीद स्तंभों पर चढ़कर तिरंगा फहराकर साबित कर दिया कि अब उन्हें नक्सलियों से कोई डर नहीं। सरकार और पुलिस उनके साथ है और उन्हें देश के गणतंत्र पर विश्वास है।
ओडिशा के आइजी ऑपरेशन अमिताभ ठाकुर और मलकानगिरी जिला पुलिस अधीक्षक पी नितेश ने बताया है कि अब लोगों का नक्सली संगठनों से मोहभंग होने लगा है। उन्हें पता चल गया है कि नक्सली उन्हें सरकार के खिलाफ भड़काकर अपना हित साध रहे थे। यही वजह है कि रविवार के दिन भारी वर्षा के बावजूद स्वाभिमान अंचल के रालेगड़ा पंचायत और धुलीपुट पंचायत अंतर्गत दर्लाबेड़ा गांव, खजूरीगुड़ा गांव, बिहनगुड़ी गांव के स्कूली बच्चों समेत पुरुष और महिलाओं ने विभिन्न नक्सली शहीद स्तंभों में चढ़कर तिरंगा गाड़ा और फहराया।