Move to Jagran APP

Banka: सफल खेती के लिए मिट्टी की जांच जरूरी, खरीफ महाअभियान में साझा की गईं कृषि से जुड़ी अहम जानकारियां

Agriculture कार्यक्रम में आलू-प्याज की सस्ती एवं जैविक खेती धान बीज के प्रभेद नीची भूमि एवं उंची भूमि में सीधी बोआई रोपाई रासायनिक खाद के प्रयोग मात्रा आदि पर चर्चा की गई। किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील भी की गई।

By Dilip Kumar SinghEdited By: Mohammad SameerPublished: Wed, 07 Jun 2023 12:48 AM (IST)Updated: Wed, 07 Jun 2023 12:48 AM (IST)
Banka: सफल खेती के लिए मिट्टी की जांच जरूरी, खरीफ महाअभियान में साझा की गईं कृषि से जुड़ी अहम जानकारियां
बांकाः खरीफ महाअभियान सह उपादान वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

संवाद सूत्र, फुल्लीडुमर (बांका): मंगलवार को प्रखंड सभागार में खरीफ महाअभियान सह उपादान वितरण कार्यक्रम में किसानों को कई जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर प्रमुख गौतम प्रकाश एवं बीडीओ कृष्ण कुमार ने किया।

loksabha election banner

मिट्टी जांच है जरूरी

किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर बल दिया। बीडीओ ने कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही जानकारियों को अपनी खेती के समय उपयोग में लाने एवं उन्नत बीज समेत वैज्ञानिक तरीके से खेती करने अपील की। कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय मंडल ने सफल खेती के लिए मिट्टी जांच जरूरी बताया।

अहम जानकारियां दी गईं

उन्होंने आलू प्याज की सस्ती एवं जैविक खेती, धान बीज के प्रभेद, नीची भूमि एवं उंची भूमि में सीधी बोआई, रोपाई, रासायनिक खाद के प्रयोग, मात्रा आदि पर चर्चा की। आत्मा के उप निदेशक विपुल विप्लव ने कम जमीन में अधिक उपज लेने की तकनीकी जानकारी दी।

उद्यान पदाधिकारी नदीम अशरफ ने बूंद- बूंद सिंचाई योजना जानकारी दी। संचालन सहायक तकनीकी प्रबंधक मयंक कुमार एवं प्रभारी तकनीकी प्रबंधक संदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में शिवशंकर सिंह, प्रवीण कुमार, सुधीर रजक, बद्री यादव, लाल जी यादव, गौरी शंकर यादव समेत दर्जनों अन्य किसान उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.