श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
श्रीमद् भागवत को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
संवाद सूत्र, मेहरमा (गोड्डा) : मेहरमा की सारीचकला पंचायत के नावाडीह गांव में गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में मुख्य रूप से कथावाचक आचार्य शंभू शरण महाराज जी उपस्थित थे। कलश शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं माथे पर कलश लिए नावाडीह गांव से होते हुए पंचायत के अन्य गांव सारीचकला, पिपरा होते हुए डोलिया नदी में जल भर कर पुन: नावाडीह पहुंचा। इस दौरान हर हर महादेव, बजरंग बली की जय, विष्णु भगवान की जय, इत्यादि जैसे जयकारा से पूरा माहौल भक्ति में डूबा हुआ था। गाजे-बाजे के साथ करीब 2 घंटे से इस कलश शोभायात्रा में बीच-बीच में शरबत पानी आदि की व्यवस्था कमेटी द्वारा की गई थी। जय श्री राम ब्याहुत कलवार सेवा समिति नावाडीह के सदस्य अरुण भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा आज गुरुवार से शुरू होगी। 25 अगस्त को समापन किया जाएगा। जहां कथा वाचक महान विद्वान पंडित शंभू शरण महाराज जी दोनों पारियों में लोगों को कथा श्रवण कराएंगे। यजमान के रूप में विजय भगत एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी मुख्य भूमिका निभा रही है। मौके पर पंचायत की मुखिया प्रियंका देवी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं को बैठने की पुख्ता व्यवस्था की गई है, साथ ही पेयजल एवं रात्रि में रुकने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं ठहरने की भी व्यवस्था कमेटी द्वारा की गई है। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण सहित आस-पास के गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है।