शहर के होटलों में की गई सघन जांच पड़ताल
शहर के होटलों में की गई सघन जांच शहर के होटलों में की गई सघन जांच
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:27 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:27 PM (IST)
शहर के होटलों में की गई सघन जांच पड़ताल
जासं, गोड्डा : स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। रविवार की शाम शहर के कई होटलों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की जांच की गई। पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार पांडे के नेतृत्व में सभी होटलों में जांच की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर गोड्डा पुलिस सतर्क है। शहर में अवस्थित अधिकांश होटलों में पुलिस टीम ने गहन जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में किसी तरह की कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें