Move to Jagran APP

विहिप व बजरंग दल ने मनाया संकल्प दिवस

विहिप व बजरंग दल ने गांडेय में मनाया संकल्प दिवस

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:48 PM (IST)
विहिप व बजरंग दल ने मनाया संकल्प दिवस
विहिप व बजरंग दल ने मनाया संकल्प दिवस

विहिप व बजरंग दल ने मनाया संकल्प दिवस

loksabha election banner

संस, गांडेय (गिरिडीह) : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त अगुवाई में रविवार को गांडेय दुर्गा मंदिर परिसर में संकल्प दिवस मनाया गया। उपस्थित सदस्यों ने अखंड भारत का संकल्प लिया। भारत माता की जयकारा किया व वंदे मातरम गीत गाया। पुनः दुर्गा मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा गांडेय, मोहनडीह, मोहदा मोड़ होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान विहिप व बजरंग दल के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा समेत कई नारे लगाए।

प्रमुख राजकुमार पाठक ने सभी से अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। विहिप के मंत्री विकास पाठक ने कहा कि लोगों की जागरूकता के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। साथ ही भारत की एकता व अखंडता के लिए शपथ ली गई। कार्यक्रम में विहिप के अध्यक्ष शंकर मंडल, बजरंग दल के संयोजक संदीप वर्मा, विहिप के सह मंत्री रवि पांडेय, बजरंग दल के सह संयोजक बजरंगी मंडल, रुद्रा संकेत कुमार, अभिषेक पाठक, मृत्युंजय तिवारी, संजय यादव, लोचन मंडल, चांद दास, उदय वर्मा, चुन्नू राणा, पिंटू साव, विक्की मंडल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.