Move to Jagran APP

क्राइम- कल्याण हत्याकांड में पति ही निकला विलेन, प्राथमिकी दर्ज

शहर के प्रभात कालोनी मोहल्ले में बीकोठी थानाक्षेत्र के बड़हरी निवासी नीरज कुमार मेहता की पत्नी कल्याणी कुमारी निर्मम हत्या में पुलिस की जांच जारी है। अब तक की जांच में पूरे मामले में मृतका का पति ही विलेन निकला है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:25 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:25 PM (IST)
क्राइम- कल्याण हत्याकांड में पति ही निकला विलेन, प्राथमिकी दर्ज
क्राइम- कल्याण हत्याकांड में पति ही निकला विलेन, प्राथमिकी दर्ज

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। शहर के प्रभात कालोनी मोहल्ले में बीकोठी थानाक्षेत्र के बड़हरी निवासी नीरज कुमार मेहता की पत्नी कल्याणी कुमारी निर्मम हत्या में पुलिस की जांच जारी है। अब तक की जांच में पूरे मामले में मृतका का पति ही विलेन निकला है। इस संबंध में मृतका की मौसेरी बहन विष्णु प्रिया ने केहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज बयान पर कल्याणी की हत्या का आरोप उसके पति नीरज मेहता ,नीरज का दोस्त गौतम कुमार व अन्य पर लगाया गया है। केहाट थानाध्यक्ष पुनि अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला की खून से लथपथ लाश के पास से एक कागज का पुर्जा भी पुलिस को मिला है। उस पर लिखा हुआ है कि बुरा काम का बुरा नतीजा, पति रहते और किसी से संबंध कोई भी बर्दाश्त नहीं करता। कागज के पूर्जा के नीचे अंग्रेजी में नीरज लिखा हुआ है। पुलिस को शक है कि अपनी पत्नी की हत्या के बाद नीरज मेहता ने कागज पर यह बात लिखा होगा। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

prime article banner

मौसेरी बहन ने पुलिस को बताया कि कल्याणी व नीरज ने भाग कर प्रेम विवाह किया था। दोनों को चार वर्ष की एक बेटी भी है। कुछ दिनों से नीरज व कल्याणी के बीच विवाद हो रहा था। नीरज को अपनी पत्नी का किसी से अवैध संबंध रहने का शक हो रहा था। नीरज बराबर कल्याणी को धमकी भी देता रहता था। केहाट थानाध्यक्ष ने बताया कि कल्याणी हत्या मामले में पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.