Move to Jagran APP

Roorkee Crime News: रुड़की में देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति और सुरालियों ने दहेज में मांगे 10 लाख

Roorkee Crime News रुड़की में देवर द्वारा भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 06:02 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 06:02 PM (IST)
Roorkee Crime News: रुड़की में देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति और सुरालियों ने दहेज में मांगे 10 लाख
Roorkee Crime News: रुड़की में देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास।

संवाद सहयोगी, रुड़की : Roorkee Crime News: दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति व ससुराल वालों ने विवाहिता का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया। यही नहीं देवर ने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

पीड़िता ने पुलिस में दी तहरीर

गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में रुड़की निवासी पीड़ित विवाहिता ने बताया कि दो सितंबर 2020 को पति अमित निवासी सहारनपुर की मौत हो गई थी।

सुरालियों ने दहेज में मांगे 10 लाख

इसके बाद मायके व ससुराल वालों ने मिलकर उसकी शादी 10 दिसंबर 2020 को देवर से ही कर दी थी। कुछ दिन सब सामान्य रहा। इसके बाद उसके दूसरे पति व ससुराल वालों ने अचानक ही 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मायके वाले यह मांग पूरी न कर पाए।

शारीरिक उत्पीड़न का आरोप

जिसके चलते उसके पति व ससुराल वालों ने उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया। उसके साथ मारपीट की गई। यही नहीं एक दिन उसके पति के छोटे भाई यानी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। जैसे-तैसे उसने स्वयं को बचाया।

मुंह बंद रखने की दी धमकी

यह बात उसने अपने पति और ससुराल के अन्य व्यक्तियों को बताई तो उन्होंने कुछ करने के बजाए उल्टा उसे ही मुंह बंद रखने की धमकी दे दी। उसके बाद उन्होंने और ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया।

ससुराल वालों पर चोरी कराने का आरोप

10 लाख रुपये मायके से लाने के लिए कहने लगे। परेशान होकर वह मायके आ गई। जब वह दोबारा अपनी ससुराल गई तो उसके कमरे के ताले टूटे हुए थे। सारा कीमत सामान गायब था। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने ही यह चोरी कराई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्यपाल ने बताया कि मामले में पीड़िता के पति, देवर सहित चार को नामजद किया गया है। यह सभी आरोपित सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Roorkee Crime News: प्रेमिका से बात करने से मना करने पर पति ने पत्नी को पीटा, तीन माह के गर्भस्थ शिशु की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.