वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
भाजपाइयों ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर उनकी नई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपाइयों ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर उनकी नई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर नगर परिषद की ओर से नगर थाना के समीप अटल चौक पर स्थापित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद संगमरमर की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वाजपेयी की प्रति आकृति का अनावरण नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंहा व कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव ने सामूहिक रुप से किया। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरा देश के जनप्रिय नेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी की चौथी पुण्यतिथि मना रही है। नगर परिषद पाकुड़ ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर उनकी स्मृति में सराहनीय कार्य किया है। यह पाकुड़ शहर के लिए गौरव का विषय है। भारतीय जनसंघ के संस्थापक युगद्रष्टा, युगपुरुष, कवि हृदय सम्राट भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी सदा हमारे प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। भाजपा नेता अनुग्राहीत प्रसाद साह ने कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत जन-जन के दिलों पर राज करने वाले एकमात्र नेता श्रद्धेय अटल बिहारी पर पूरे देशवासियों को गर्व है। उन्होंने अपने तीन बार के कार्यकाल में भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देने का काम किया। यही कारण है कि स्वर्गीय अटल जी के शासन काल को स्वर्णिम काल के रूप में लोग याद करते हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, शर्मिला रजक, विवेकानंद तिवारी, मीरा प्रवीण सिंह, हिसाबी राय, अशोक प्रसाद, मुकेश कुमार शुक्ला, दुर्गा मरांडी, अनिकेत गोस्वामी, सरदार रंजु सिह, सुलेमान मुर्मू, लखी साह, नरेंद्र प्रसाद साह, सतीश चंद्र साह, सुभाष किस्कु, शबरी पाल, पार्वती देवी, पंकज साह, अमृत पांडेय, दिलीप सिंह, राजा साह, राजेश डोकानियां, सादेकुल आलम, अम्बरीश घोष, श्यामल गोस्वामी, धर्मेंद्र साह, गोपी दुबे, सुशील साहा, मधुसूदन साहा, संजय शुक्ला, रवि जायसवाल, विश्वनाथ भगत सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।