Move to Jagran APP

129 साल की इस महिला के लिए जीवन बन चुका है सजा

कमाल के कारनामों के साथ कीर्तिमान बनाना किसे नापसंद होता है, पर रूस की एक महिला जिसने 129 साल की उम्र तक पहुंचने का रिकाॅर्ड बनाया है के लिए ये एक सजा जैसा है।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 11:36 AM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 11:37 AM (IST)
129 साल की इस महिला के लिए जीवन बन चुका है सजा
129 साल की इस महिला के लिए जीवन बन चुका है सजा

129 साल की सबसे उम्रदराज महिला 

loksabha election banner

कोकू इस्तामबुलोवा नाम की बुजुर्ग महिला रूस के चेचेन्या में रहती हैं। इनके दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला होने का दावा किया जा रहा है। क्योंकि एेसा माना जा रहा है कि उनकी उम्र 129 साल है। पूर्णत: शाकाहारी कोकू इस उम्र में भी चलती फिरती हैं आैर अपने काम खुद करती हैं। उनकी नातिन के अनुसार सिवाय आंखों के कमजोर होने के उनको कोर्इ आैर गंभीर समस्या नहीं है।

आधिकारिक तौर पर नहीं हुर्इ पुष्टि 

डेलीमेल आैर मिरर के अनुसार इस बात की कोर्इ आधिकारिक पुष्टि नहीं हुर्इ है कि कोकू ही दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र की जीवित महिला हैं। इस वक्त इस खिताब पर आैपचारिक अधिकार 2 मई 1901 को पैदा हुर्इ जापान की चियो मियाको का है। मियाको की उम्र  117 साल कुछ दिन बतार्इ जा रही है। उनसे पहले सबसे उम्रदराज महिला का खिताब 1875 में जन्मी फ्रांस की जीन कालमेन्ट के पास था जिनका 1997 में 122 साल की उम्र में देहांत हो गया था। 

सजा है जिंदगी 

अपने चर्चित आैर खास होने का अहसास कोकू को कोर्इ खुशी नहीं देता। वे मानती है कि उनकी लंबी उम्र दरसल उन्हें र्इश्वर की आेर से दी गर्इ सजा है। उनकी नातिन मदीना भी कहती है कि नानी कभी खुश नहीं रहतीं। कोकुू के सामने उनके उनके सभी बच्चों की मौत हो चुकी है, एेसे में उन्हें लगता है कि अब उनके पास खुश होने की कोर्इ वजह नहीं है। वे मानती हैं कि उन्होंने इतने हादसे देखे हैं फिर भी उनकी मृत्य नहीं हुर्इ वो शायद इसीलिए कि मौत उनके घर का रास्ता भूल गर्इ है। द्वितीय विश्व युद्ध की विभिषिका देख चुकी कोकू का कहना है कि अपने बच्चों को अपने सामने मरते देखना कोर्इ खुशी की बात तो है नहीं। 

सिर्फ एक दिन था खुशी का 

कोकू का कहना है कि उनके लिए सिर्फ एक दिन खुशी का था जब उन्होंने अपने नए घर में प्रवेश किया था जिसे उन्होंने अपनी कमार्इ से खुद बनाया था। कोकू की उम्र के बारे में आधिकारिक पुष्टि खुद रूस सरकार ने की है। उनके पासपोर्ट में उनके जन्म की तारीख 1 जून 1889 लिखी गई है। इस हिसाब से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वे 55 साल की रही होंगी और 1991 में सोवियत संघ के पतन के दौरान वे 102 साल की रही होंगी। कोकू कहती हैं कि उन्होंने देखा है लोग लंबी उम्र के लिए कर्इ जतन करते हैं जिनमें व्यायाम से लेकर खेल, अच्छा खाना सब शामिल है पर उन्होंने एेसा कुछ भी नहीं किया फिर भी उन्हें मृत्यु नसीब नहीं हुर्इ।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.