नाक में फंसी निकली 12 साल पहले गुम हुर्इ अंगूठी
मानें या ना मानें पर एक युवती की 12 साल पहले गुम हुर्इ अंगूठी उसी की नाक में फंसी थी, ये बात उसे तब पता चली जब कर्इ छींकों के सिलसिले के बाद वो बाहर निकली।
12 साल पहले खोई थी अंगूठी
ब्रिटेन की रहने वाली 20 साल की एक युवती जिसका नाम अबिगेल थॉम्पसन बताया जा रहा है को उसकी एक खोर्इ हुर्इ अंगूठी मिली है। खास बात ये हे कि ये अंगूठी 12 साल पहले खोई थी। उससे भी हैरान करने वाली चीज है उस अंगूठी के मिलने का तरीका आैर जहां से वो बरामद हुर्इ। अंगूठी मिलने की वजह थी छींके जो अबिगेल को एक बाद एक कर्इ बार आर्इं। चौंक गए ना?
आठवें जन्म दिन का तोहफा
डेलीमेल की मानें तो 2007 में जब अबिगेल आठ साल की हुर्इं तो उनकी मां ने उन्हें तोहफे में एक खूबसूरत सोने की अंगूठी दी। कुछ अर्से बाद वो गुम हो गर्इ आैर बहुत ढूंढने पर भी नहीं मिली। अब पेशे से ब्यूटीशियन बन चुकी थाॅम्पसन ने बताया कि जब उन्हें अंगूठी नहीं मिली तो उनको यकीन हो गया कि वो उनकी एक दोस्त ने चुरा ली है। इसके बाद अभी कुछ समय पहले उन्हें किसी वजह से एक दिन छींकों का फिट जैसा पड़ गया आैर एक के बाद एक कर्इ छीकें आर्इं। उसी दौरान अंगूठी उन की नाक से निकल कर सामने गिर पड़ी।
अहसास तक नहीं हुआ
यानि इतने दिनों से वो अंगूठी अबिगेल की नाक में फंसी हुर्इ थी। उसे देख कर हैरान थाॅम्पसन का कहना है कि वे कभी सोच भी नहीं सकती थी कि अंगूठी उनकी नाक में फंसी हुई है। उन्हें कभी कुछ फंसा हुआ महसूस भी नहीं हुआ। ना ही कभी सांस लेने में दिक्कत हुई। वैसे इस बारे में वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जनों का कहना है कि ये कोर्इ असमान्य बात नहीं है, कर्इ बार बच्चे नाक में चीजें फंसा लेते हैं। हालांकि इसका अहसास होना आैर इतने लंबे समय तक नाक में रहना अजीब जरूर है। चिकित्सकों के अनुसार बड़े होने के बाद नाक का आकार बढ़ने के कारण अंगूठी पर पकड़ ढीली होने लगी होगी आैर छींकों के प्रेशर से वो बाहर निकल आर्इ।