यहां केवल दूसरी पत्नी से होती है संतान
आज हम आपको राजस्थान के एक ऐसे स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आपको जरूरी आश्चर्य होगा। यहां एक गांव ऐसा है जिसमें केवल दूसरी पत्नी के ही संतान होती है।
आज हम आपको राजस्थान के एक ऐसे स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आपको जरूरी आश्चर्य होगा। यहां एक गांव ऐसा है जिसमें केवल दूसरी पत्नी के ही संतान होती है।
राजस्थान के बाडमेर जिले में देरासर गांव में रहने वाले प्रत्येक परिवार में पुरुषों की एक से अधिक पत्नियां हैं। उसकी वजह यह है कि यहां पहली पत्नी से संतान नही होती और संतान पाने के लिए लोग दूसरा विवाह रचाते हैं। जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर इस बस्ती में 70 मुस्लिम परिवार रहते है।
गांव में किसी भी परिवार में पहली पत्नी से किसी के भी संतान नही है, लेकिन दूसरी शादी के बाद ही सभी घरों में संतान हुई। गांव के बुजुर्ग इस संयोग को कई वाकयों से जोड़कर देखते हैं।