आसमान से गिरी ऐसी चीज़ कि कार के उड़ गए परखच्चे, देखें वीडियो
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- पानी का बल देख सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको अपनी आंखों देखे दृश्य पर भरोसा नहीं होगा। इस वीडियो में आसमान से लाल रंग की कोई लिक्विड चीज़ गिर रही है, जिससे मैदान में खड़ी कार चकनाचूर हो जाती है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक फाइटर प्लेन क्षोभमण्डल में उड़ रहा है।
Force of water dropping from a firefighting plane 😱 pic.twitter.com/2JT99HihlR
— Buitengebieden (@BuitengebiedenB) June 13, 2020
इसके बाद पायलट आक्रमण के लिए अपने ऑटो बटन को ऑन करता है। यह बटन जैसे ही ऑन होता है, उस प्लेन से लाल रंग का पानी गिरने लगता है, मानो फाइटर प्लेन होली मना रहा हो। फाइटर प्लेन से गिरा पानी मैदान में खड़ी एक कार से टकराता है, फाइटर प्लेन की गति और दवाब से गिरे पानी से कार के परखच्चे उड़ जाते हैं।
इस वीडियो को स्लो मोशन में दोनों एंगल से दृश्य को दिखाने की कोशिश की जा रही है। पहले दृश्य में ऊपर से लाल रंग मिश्रित पानी गिरता है। जबकि दूसरे एंगल में यह दाहिने तरफ से गिरता है, जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है।
वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- पानी का बल देख सकते हैं कि किस तरह से फाइटर प्लेन से गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। Buitengebieden के इस वीडियो को अब तक 63 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक और 400 लोगों ने रीट्वीट किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होनें हैरीनी जाहिर की है। एक Info matrix नामक यूजर ने लिखा है-क्या वाकई में यह पानी है, विश्वास नहीं होता है।