पंडो के जंगल में हुई ऐसी लड़ाई, वीडियो देख आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा है- सगे भाई-बहन का प्यार ऐसा ही होता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। साथ ही बचपन की यादें ताज़ा हो जाएंगी। इस वीडियो में जिस तरह से छोटे पंडे ने बड़े पंडे को धक्का देकर वहां से नौ दो ग्यारह हुआ है, वह हास्यास्पद है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी जंगल में एक नाले के किनारे दो पांडा खेल रहे हैं।
Siblings.....
No difference than humans💚
The way the younger one sprints with elder in hot pursuit, will remind all of us about our childhood. pic.twitter.com/QgonbnrMle— Susanta Nanda (@susantananda3) June 9, 2020
इस बीच बड़ा पांडा नाले के किनारे मुंहाने पर जा खड़ा हो गया। यह देख छोटे पंडे को शरारत सूझी और बड़े को सबक सिखाने का मौका भी मिल गया। उसने पहले मदद की निगाहों से बड़े पंडे को देखा। जब तक बड़ा पांडा कुछ समझ पाता, तब तक छोटे पंडे ने जोर का धक्का लगाकर बड़े पंडे को नाले में गिरा दिया।
इसके बाद उसे समझ में आ गया कि अगर बड़ा पांडा निकला तो उसकी खूब पिटाई होगी। यह सोच वह बिजली की रफ्तार में वहां से नौ-दो-ग्यारह हो गया। तब तक बड़ा पांडा भी संभलकर खड़ा हुआ और नाले से बाहर आकर छोटे पंडे के पीछे दौड़ लगाई। मानो, उस समय वह छोटे पंडे को सबक सीखना चाहता था।
वीडियो को वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा है- सगे भाई-बहन का प्यार ऐसा ही होता है। इंसानों और इनके स्वभाव में कोई अंतर नहीं है। जिस तेज़ी में छोटे ने बड़े को धक्का मारकर भागा है, वह बचपन की याद दिलाता है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 15 हजार से लोग देख चुके हैं और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 2 सौ से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है।