बंदर ने मानवता की मिसाल पेश की, वीडियो देख आपकी आंखें हो जाएंगी नम
इस पार्क के बीचों-बीच एक जलधारा बह रही है जिसमें कुछ मछलियां तैर रही है। इन मछलियों को बंदर चारा खिला रहा है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना दर्जनों वीडियो शेयर होते हैं, जिनमें कुछ हंसाते तो कुछ रुलाते हैं। वहीं, कई वीडियो हमें जागरूक करते हैं। हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें जादूगर ने बंदर को ऐसा जादू दिखाया था कि बंदर हंसते-हंसते लोट-पोट हो गया था। इस क्रम में अब एक और एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।
इस वीडियो में जिस तरह से बंदर ने मानव को प्रेम का पाठ पढ़ाया है, वह काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक बंदर किसी चिड़ियाघर में आराम फरमा रहा है। इस आराम के समय में भी वह परोपकारी का काम कर रहा है। इसके लिए वह चिड़ियाघर के एक पार्क का सहारा लेता है।
इस पार्क के बीचों-बीच एक जलधारा बह रही है, जिसमें कुछ मछलियां तैर रही है। इन मछलियों को बंदर चारा खिला रहा है। जब वह मछलियों को चारा देता है तो वह इंसानों की तरह हाव-भाव प्रकट करता है। इसके लिए उसने एक बाउल में चारा रखा है और अपने हाथों से मछलियों को चारा देता है। जब मछलियां चारा खत्म कर देती हैं तो वह और चारा डालता है।
वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- बंदर मछलियों को चारा खिला रहा है।
Buitengebieden के इस वीडियो को अब तक 32 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 600 से अधिक लोगों ने लाइक और 100 लोगों ने रीट्वीट किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट भी किए हैं, जिनमें उन्होंने बंदर की जमकर तारीफ की है। एक यूज़र ने लिखा है-बहुत बढ़िया! जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है-शानदार क्लिप है।