Viral Video: जादूगर ने दिखाया ऐसा जादू, बंदर हंसते-हंसते हो गया लोट-पोट
Viral Video इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- यह वीडियो आपको जरूर हंसाएगा।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बंदर ने जिस तरह से हाव भाव प्रकट किए है वो हूबहू इंसानों जैसे हैं, जिसे देख आप हंसने के साथ-साथ आश्चर्य भी प्रकट करेंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी चिड़ियाघर में एक जादूगर बंदर के साथ बैठा है। हालांकि, जादूगर और बंदर के बीच एक शीशे की दीवार है।
This will make you smile 😅😊 pic.twitter.com/akeeSmzLti
— Buitengebieden (@buitengebieden_) June 4, 2020
जबकि जादूगर अपने हाथ में प्लास्टिक के डिस्पोजल ( पानी पीने वाली गिलास ) और एक छोटा सा फल रखे है। इसके बाद वह गिलास में उस फल को रखता है। जब वह फल को गिलास में रखता है तो बंदर को दिखाता है कि देखो इस फल को मैंने अब गिलास में रखा। बंदर भी हाव भाव प्रकट कर उसकी तरफ देखकर बताता है कि हां, मैंने देख लिया। इसके बाद वह गिलास को बंद कर कुछ सेकेंड के लिए शेक ( हिलाता है ) करता है।
फिर वह गिलास रखकर खोलता है और खाली गिलास बंदर को दिखाता है। एक पल के लिए बंदर आश्चर्य में पड़ जाता है, ये कैसे हो गया ? फिर वह हंसने लगता है। हंसने में वह इतना मग्न हो जाता है कि वह वहीं पर जमीन पर बच्चों की तरह लेट जाता है और बार-बार जादूगर को देखकर हंसता है।
वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- यह वीडियो आपको जरूर हंसाएगा। Buitengebieden के इस वीडियो को अब तक 16 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 700 से अधिक लोगों ने लाइक और 150 लोगों ने रीट्वीट किया है। वहीं, कुछ लोगों ने अब तक कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने बंदर को हंसाने के लिए जादूगर की तारीफ की है।