तेंदुए को छिपकली से पंगा लेना पड़ा महंगा, खाने पड़े कई थप्पड़
तेंदुए के मन में शरारत सूझी और उसने आव न देखा ताव छिपकली को परेशान करना शुरू कर दिया। शायद तेंदुए को इस बात की खबर नहीं थी कि वह सेर तो छिपकली सवा सेर है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी, क्योंकि इस वीडियो में छिपकली ने तेंदुआ को जो सबक सिखाया है, वह काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी जंगल में कुछ लोग सफारी पर निकले हैं। वे लोग सफारी का मजा ले रहे होते हैं कि उनकी नजर एक तेंदुआ पर पड़ती है जो मानो सैर पर निकला है।
Some other time Mr Leopard😳 pic.twitter.com/hkjaRb5ArP
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 24, 2020
तेंदुआ अभी कुछ दूर ही चला था कि उसे रास्ते में एक जंगली छिपकली दिखा, जो अपनी धुन में सड़क पार कर रहा था। तेंदुए के मन में शरारत सूझी और उसने आव न देखा ताव छिपकली को परेशान करना शुरू कर दिया। शायद तेंदुए को इस बात की खबर नहीं थी कि वह सेर तो छिपकली सवा सेर है। जैसे ही तेंदुआ ने छिपकली को छेड़ना चाहा, उसी समय छिपकली ने अपनी पूंछ से जबरदस्त थप्पड़ जड़ दिया।
तेंदुए को यह अहसास नहीं हुआ कि छिपकली से पंगा लेना उसके लिए महंगा पड़ सकता है। इसके बाद भी उसने फिर से छिपकली को छेड़ा, जिसकी प्रतिक्रिया में छिपकली ने फिर से जबरदस्त थप्पड़ जड़ दिया।
सफारी पर निकले लोग इस पल को अपने कैमरे में कैद करने में जुट गये। यह लड़ाई कुछ पल तक चला। अंत में तेंदुआ ने भाग लेने में अपनी भलाई समझ और वहां से निकल लिया। तब तक छिपकली ने तेंदुआ को 4-5 बार थप्पड़ रसीद दिया।
वीडियो को वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा है- किसी और समय लड़ना मिस्टर तेंदुए। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 65 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 5 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 900 से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिनमें उन्होंने छिपकली की खूब तारीफ की है।