नन्हें डॉगी ने अपने हमशक्ल से की ऐसी लड़ाई, वीडियो देख आपके चेहरे पर मुस्कान खिल उठेगी
हाल ही में इससे संबंधित एक और वीडियो भी शेयर हुआ था जिसमें एक बच्चा शीशे के सामने अपने हमशक्ल को देख आश्चर्य में पड़ जाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके चेहरे पर मुस्कान खिल उठेगी। हालांकि, इससे पहले भी इस तरह के वीडियो शेयर हो चुके हैं, लेकिन यह वीडियो काफी स्पेशल है, क्योंकि इस वीडियो में नन्हा डॉगी शीशे के आगे मस्ती करते नज़र आ रहा है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक नन्हा डॉगी किसी घर में बड़े से शीशे के सामने रस्सी के साथ खेल रहा है।
Guaranteed smiles. 🤣🐾
G) mollytheminicooper pic.twitter.com/Gf2aYjCpzV— Danny & Ron's Rescue (@DannyRonsRescue) June 11, 2020
तभी उसकी नज़र शीशे पर पड़ती है, जिसे देख वह पल भर के लिए सहम जाता है। इसके बाद वह अपने हमशक्ल को सबक सिखाने की कोशिश करता है। इसके लिए वह पहले आगे बढ़ता है और फिर कुछ सोचकर रुक जाता है। तब वह फिर से वार करता है। वह अपने हमशक्ल जो कि उसका प्रतिबिंब है, उसे डराता है। उस पर गुर्राता है।
इसके बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है तो वह खेलने में मगन हो जाता है। हाल ही में इससे संबंधित एक और वीडियो भी शेयर हुआ था, जिसमें एक बच्चा शीशे के सामने अपने हमशक्ल को देख आश्चर्य में पड़ जाता है। उसे देखने की कोशिश करता है, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाता है।
Humor And Animals वीडियो शेयर की है
इस वीडियो को Humor And Animals ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- आप वीडियो देखकर जरूर हंस पड़ेंगे। Humor And Animals के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 52 हजार से से अधिक लोग देख चुके हैं और 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 780 से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि 37 लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने डॉगी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है-बहुत प्यारा है।