जब नन्हें डॉगी ने नकल कर की पुश-अप्स एक्सरसाइज, देखें-फिर क्या हुआ
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक लड़की अपने घर पर ही वर्कआउट के दौरान पुश-अप्स कर रही है जिसमें उसका साथ नन्हा डॉगी दे रहा है जो लड़की के स्टेप्स की नकल कर रहा है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी संकट के चलते सभी फिटनेस सेंटर बंद हैं। इस वजह से लोग घर पर ही वर्क-आउट कर रहे हैं। इसमें उनका साथ घर के पेट्स भी दे रहे हैं। इससे पहले भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो चुके हैं, जिनमें पेट्स वर्क-आउट करते दिख रहे हैं। इस क्रम में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा डॉगी पुश-अप्स करते दिख रहा है।
this is atlas, you couldn't ask for a better training partner
(viralhog) pic.twitter.com/X1VmTMrCtb— Humor And Animals (@humorandanimals) June 26, 2020
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक लड़की अपने घर पर ही वर्कआउट के दौरान पुश-अप्स कर रही है, जिसमें उसका साथ नन्हा डॉगी दे रहा है, जो लड़की के स्टेप्स की नकल कर रहा है। हालांकि, नक़ल करने में वह पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पा रहा है, लेकिन कोशिश उसकी काबिलेतारीफ है।
इस वर्क-आउट में वह अपने आगे के दोनों पैर को आगे बढ़ाता है, जबकि पीछे के दोनों पैर को पीछे ले जाता है और अपना शरीर ज़मीन से स्पर्श करता है। हालांकि, मजेदार बात यह है कि जब वह पुश-अप्स करता है तो वह एक जगह पर नहीं रह पाता है और जितनी बार पुश-अप्स करता है, उतनी बार वह एक कदम आगे बढ़ जाता है। करीब 5 पुश-अप्स करने के बाद उसे पता चलता है कि वह 5 कदम आगे आ गया है। फिर दौड़कर अपनी जगह पर वापस जाता है।
Humor And Animals वीडियो शेयर की है
इस वीडियो को Humor And Animals ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- आपको बेहतर ट्रेनर की जरूरत नहीं पड़ेगी। Humor And Animals के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 5 लाख लोग देख चुके हैं और 32 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 6 हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने नन्हें डॉगी की जमकर तारीफ की है।