दिव्यांगों के लिए देवदूत बनकर आया घोड़ा, रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वायरल
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं दुःख की इस घड़ी में कई ऐसे वीडियो भी शेयर हो रहे हैं जो दिल को छूने वाली होती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। ‘जांको राखे साइयां मार सके ना कोय’ यहां पर यह पूरी तरह से चरितार्थ साबित होता है, जब मुसीबत की घड़ी में ईश्वर किसी न किसी रूप में प्रकट होकर व्यक्ति की मदद जरूर करते हैं। एक तरफ जहां पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, दुःख की इस घड़ी में कई ऐसे वीडियो भी शेयर हो रहे हैं, जो दिल को छूने वाली होती है।
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग व्यक्ति के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा उस दिव्यांग व्यक्ति के लिए देवदूत बनकर आया। इस वीडियो में ऐसा देखा जा रहा है कि एक दिव्यांग व्यक्ति अपने व्हील चेयर से गड्डे में गिर जाता है। वहीं खड़ा एक घोड़ा दिव्यांग व्यक्ति की मदद के लिए देवदूत बन आता है और गढ्ढे में गिरे व्यक्ति को न केवल सहारा देता है, बल्कि उसे घुड़सवारी कराकर उसके घर तक भी पहुंचाता है।Animals can be compassionate too. Move over humans at times💕 pic.twitter.com/OJ7jozh0Rx
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) April 12, 2020
वीडियो सुशांत नंदा ने शेयर की है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जानवर भी दयावान हो सकते हैं। मनुष्यों को भी समय के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
वीडियो को 19 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं
सुशांत नंदा के इस वीडियो को अब तक 19 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 2 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 640 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है, जबकि 62 लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने वीडियो की तारीफ की है। एक यूज़र मोहिनी ने लिखा है- सही में यह विडियो है या किसी फिल्म का, सच्चाई जानना चाहती हूं, वैसे दिल को छू लेने वाला वीडियो है। एक अन्य यूज़र हरिनी ने लिखा है- वाकई में दिल छूने वाला वीडियो है। एक अन्य यूजर हीना ने लिखा है, मेरे पास कहने के शब्द नहीं हैं।