घोड़े को छेड़ना पड़ा महंगा, वीडियो देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- कर्म का कोई मेनू नहीं है...।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों वीडियो शेयर होते हैं, जिनमें कई वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। ये वीडियो कभी हंसाते तो कभी रूलाते हैं। वहीं, कई वीडियो हमें बहुत कुछ सीखा भी जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हालांकि, इस वीडियो में एक सीख छिपी है, जिसे हमें अपने जीवन में जरूर अपनानी चाहिए।
KARMA has no menu....
You get served what you deserve🙏🙏 pic.twitter.com/KjzxWcHnL7— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) April 21, 2020
इस वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि एक व्यक्ति अपने घोड़े के साथ सड़क पार कर रहा है। इसी बीच, दूसरा व्यक्ति पीछे से आकर घोड़े की पूंछ पकड़कर हिला देता है। घोड़ा आव न ताव देखकर अपने पीछे के दोनों पैरों को उठाकर उस व्यक्ति को जबरदस्त किक देता है, जिससे वह व्यक्ति वहीं सड़क पर गिर पड़ता है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि उस व्यक्ति को घोड़े की किक से जबरदस्त चोट आई है।
इस वीडियो को सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर की है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- कर्म का कोई मेनू नहीं है...। आपको वही मिलता है, जिसके आप हकदार हैं।
वीडियो को 8 हजार लोग देख चुके हैं
सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक लगभग 8 हजार लोग देख चुके हैं और 600 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 100 से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है, जबकि 17 लोगों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने घोड़े के Tit For Tat पॉलिसी को पसंद किया है।
एक यूज़र बीरबल ने लिखा है- वास्तव में वह इसी का हकदार है। एक अन्य यूज़र HSRAO ने लिखा है- गजब! क्या जैकी चैन स्टाइल में किक लगाया है। एक और अन्य यूज़र दादा खालंदर ने लिखा है- निश्चित ही उसे चेहरे की सर्जरी करानी होगी।