दिव्यांग डॉगी ने व्हीलचेयर पहन ऐसी लगाई दौड़, वीडियो देख आप हो उठेंगे भावुक
इस वीडियो में दिव्यांग डॉगी ने व्हीलचेयर देखने के बाद जो ख़ुशी जाहिर की है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। वह व्हीलचेयर देख फुले नहीं समा रहा है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप भावुक हो उठेंगे, क्योंकि इस वीडियो में दिव्यांग (घायल) डॉगी ने व्हीलचेयर देखने के बाद जो ख़ुशी जाहिर की है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। वह व्हीलचेयर देख फुले नहीं समा रहा है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी घर में दो डॉगी हैं, उनमें एक डॉगी दिव्यांग है। इस वजह से वह चल नहीं पा रहा है।
Look at the reaction of this puppy on receiving his new wheelchair 😭😭😭❤️❤️ pic.twitter.com/BCcxKPWpIS
— Akki (@akkitwts) June 5, 2020
जब डॉगी के लिए व्हीलचेयर लाया गया तो डॉगी को आवाज देकर पुकारा गया। अपने मालिक की आवाज सुन पहला डॉगी दौड़कर आ गया, लेकिन दूसरा डॉगी दौड़ न सका। इसलिए वह फर्श पर रेंगता हुआ आया। जब वह व्हीलचेयर के पास आया तो वह समझ गया कि अब मेरी तकलीफ दूर हो जाएगी। अब मैं भी अपने दोस्त के साथ बाहर जा सकता हूं, खेल सकता हूं और दौड़ भी सकता हूं।
इसके बाद वह ललचाई आंखों से अपने मालिक को देखने लगा। मानो वह कहना चाहता हो कि मुझे जल्द व्हीलचेयर यूज़ करना है। तब डॉगी को व्हीलचेयर पहना दी गई। इसके बाद मानो डॉगी के पर लग गए। वह आव देखा न ताव बाहर जाने की जिद करने लगा। तब उसके लिए घर का दरवाजा खोला गया। जैसे ही दरवाजा खुला। वह छूमंतर हो गया।
वीडियो को अक्की ने ट्विटर पर शेयर की है
इस वीडियो को अक्की ने ट्विटर पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-आप इस डॉगी की प्रतिक्रिया देखें, व्हीलचेयर मिलने के बाद यह कितना खुश है। अक्की के इस वीडियो को अब तक 45 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 2 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 300 सौ से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है, जबकि लगभग 50 लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने डॉग की तारीफ की है।