डॉगी ने अपने दिव्यांग मालिक को कराई सैर, वीडियो देख आंखें छलक उठेंगी
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- गुड ब्वॉय।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। एक मुहावरा "कभी गाड़ी पर नाव तो कभी नाव पर गाड़ी" खूब चलन में है। समय-समय पर यह मुहावरा चरितार्थ भी होता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें छलक उठेंगी। यह वीडियो वाकई बेहद मार्मिक है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक दिव्यांग व्यक्ति अपना व्हील चेयर लेकर शॉपिंग करने यानी बाजार गया है। जबकि दिव्यांग व्यक्ति के साथ उसका डॉगी भी है।
Good boy 🐶😊 pic.twitter.com/las3cscnuQ
— Buitengebieden (@buitengebieden_) May 31, 2020
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग, डॉगी को सैर कराने ले जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में सोच के विपरीत दृश्य है। डॉगी, दिव्यांग मालिक को बाजार की सैर करा रहा है। इसके लिए वह हूबहू इंसान की तरह दो पैर पर खड़े होकर अपने आगे की दोनों पैरों से व्हीलचेयर को पकड़े हुए है और धक्का लगाकर अपने मालिक को बाजार ले जा रहा है। इस क्रम में वह लोगों को भी देख रहा है, ताकि उन्हें आने जाने में कोई परेशानी न हो। साथ ही पैदल चलने के सभी नियमों का पालन भी कर रहा है।
वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- गुड ब्वॉय।
इस वीडियो को 29 लाख लोग देख चुके हैं
Buitengebieden के इस वीडियो को अब तक 29 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक और लगभग 200 से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है। वहीं, 20 लोगों ने अब तक कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने डॉगी की तारीफ की है।
एक यूजर नोलन ने लिखा है- सुविधा देने के लिए डॉगी को धन्यवाद। जबकि एक अन्य यूजर कीला ने लिखा है- डॉगी हम सबसे अधिक स्मार्ट होते हैं। एक अन्य यूजर डोग्मा ने लिखा है- लंबे समय के बाद कुछ बेहतरीन वीडियो देखने को मिला।