जब डॉगी के दिमाग की बत्ती हुई गुल तो उसने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख लोग बोले मान गए गुरु
इस वीडियो को Humor And Animals ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- अगर एक रास्ता बंद है तो क्या हुआ दूसरा है न।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक डॉगी मुंह में डंडा दबाए हुए मानो पार्क से खेलकर लौट रहा है। डॉगी के बगल में एक लड़की है, जो डॉगी से मुखातिब न होकर अपने खेल में मगन है। डॉगी जब दरवाजे के पास आता है तो वह दरवाजे के पास अटक जाता है, क्योंकि उसने मुंह में जो डंडा लिया है, वह काफी बड़ा है।
if only there was another route 😂
(jeremiasyotagrigolden IG) pic.twitter.com/MwjJzMfKOu— Humor And Animals (@humorandanimals) June 7, 2020
इसके बाद वह कुछ सोचकर फिर कोशिश करता है, लेकिन इस बार भी वह सफल नहीं हो पाता है। जबकि ऐसा प्रतीत होता है कि दूसरी तरफ से कोई डॉगी की इस समझधारी का वीडियो बना रहा है। इसके बाद डॉगी रिवर्स गियर लगाता है और फिर रिवर्स पोज में दरवाजे में घुसने की कोशिश करता है। इस बार भी वह डंडे को लेकर दरवाजे के अंदर नहीं घुस पाता है। तब डॉगी समझदारी दिखाते हुए पहले डंडे को बीच में न पकड़कर किनारे पकड़ता है। उस समय डॉगी को कामयाबी मिल जाती है।
Humor And Animals वीडियो शेयर की है
इस वीडियो को Humor And Animals ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- अगर एक रास्ता बंद है तो क्या हुआ दूसरा है न।
वीडियो को 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं
Humor And Animals के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 22 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 4 हजार से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि 153 लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने डॉगी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है-शायद कोई कांटेस्ट चल रहा है। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है-वाकई में वह बहुत प्यारा है।