जब डॉगी ने अजीबोगरीब स्टाइल में किया योग, तो गौरेया के बच्चे ने ऐसे लिए मजे
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक डॉगी ज़मीन पर आराम फरमा रहा था। उस समय उसके मन में योग करने का विचार आया।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। इस वीडियो में एक डॉगी ने ऐसा योग किया है, जो अजीबोगरीब है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक डॉगी ज़मीन पर आराम फरमा रहा था।
A dog and a bird.. 😊 pic.twitter.com/DmottgmFGa
— Buitengebieden (@BuitengebiedenB) June 18, 2020
उस समय उसके मन में योग करने का विचार आया। इसके बाद उसने बिना पल गंवाए योग करना शुरू कर दिया। हालांकि, योग करने के लिए डॉगी ने अजीबोगरीब आसन को अपनाया। इसके लिए वह रेतीली कंकड़ पर लेट गया और अपने मुख को आसमान की ओर कर लिया। इसके बाद वह ध्यान करने लगा।
तभी उसी डॉगी के आसपास एक गौरैया का बच्चा खेल रहा था। उस वक्त उसे शरारत सूझी और वह डॉगी के मुंह पर आकर बैठ गया। डॉगी योग कर रहा था। इसलिए वह न गुस्सा कर पाया और अपने ध्यान को तोड़ पाया। इस बीच गौरैया के बच्चे ने भी डॉगी के योग साधना की जमकर परीक्षा ली। अंत में वह खुद डॉगी को मुक्त कर देता है। तब जाकर डॉगी ने चैन की सांस ली।
वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- एक डॉगी और पक्षी। Buitengebieden के इस वीडियो को अब तक 1 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने लाइक और लगभग 400 लोगों ने रीट्वीट किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिनमें उन्होनें डॉगी के योग और गौरेया की शरारत पर हैरानी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा है-मैं इसे BIRDDOG कहूंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा है-गजब! डॉगी का धैर्य देखने लायक है।