भैंसे को छेड़ना पड़ा महंगा, वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो को वन अधिकारी प्रवीण कासवान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- भैंसे ने लिया बदला।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में जिस तरह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैंसों की रेस लगाई गई है, वो काफी खतरनाक भी साबित हो सकती है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ लड़के मिलकर बैलगाड़ी में भैंसे को बांधकर रेस करा रहे हैं। इसके लिए वह बाइक्स का भी सहारा लेते हैं। एक बैलगाड़ी आगे है, जिसे भैंसा तेजी में खींचे जा रहा है। इस बैलगाड़ी पर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं।
Revenge of buffalo. Identify animals. Via @singhvarun pic.twitter.com/mzxRPECG9x
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) May 24, 2020
जबकि दूसरी बैलगाड़ी पर कई लोग बैठे हैं और जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। साथ ही पीछे से कई बाइक वाले हॉर्न बजाकर भैंसे को उकसा रहे हैं कि वे तेज दौड़ें। कुछ देर तक सब कुछ सामान्य रहता है, लेकिन जब पहली बैलगाड़ी काफी आगे निकल जाती है तो दूसरी बैलगाड़ी के लोग भैंसे को और उकसाते हैं।
इस उकसावे में आकर भैंसा आव देखता है न ताव। आगे जाकर विपरीत दिशा की बेरियर में जाकर जोड़ की टक्कर मार देता। इससे सभी लोग बैलगाड़ी से सड़क पर ही गिर जाते हैं। हालांकि, किसी को चोट नहीं आती हैं, न ही विपरीत दिशा से कोई गाड़ी आ रही होती है, जिसके चलते कोई उन्होंने घटना नहीं घटती है।
इस वीडियो को वन अधिकारी ने शेयर की है
इस वीडियो को वन अधिकारी प्रवीण कासवान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- भैंसे ने लिया बदला।
इस वीडियो को 9 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं
प्रवीण कासवान के इस वीडियो को अब तक 9 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 38 हजार से अधिक लोगों ने लाइक और लगभग 8 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है। वहीं, 1700 लोगों ने अब तक कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने भैंसे की तारीफ की है।