लॉकडाउन में स्वीमिंग के लिए व्यक्ति ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख आप भी कहेंगे गज़ब!
इस वीडियो को Giles Paley-Phillips ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- क्वारंटाइन ओलम्पिक तैराकी के ट्रायल शुरू हो गए हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लॉकडाउन में लोग अपने घरों में तो जरूर बंद हैं, लेकिन कुछ नया करने की ज़िद अब भी खत्म नहीं हुई है। खासकर गर्मी के दिनों में स्वीमिंग करने का अंदाज बिल्कुल नहीं बदला है। इसके लिए वे कोई न कोई तरकीब ढूंढने में जरूर कामयाब हो रहे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।
वीडियो बड़ा ही रोमांचक हैThe quarantine Olympic swimming trials have begun pic.twitter.com/M1NeNhiz6D
— Giles Paley-Phillips (@eliistender10) April 22, 2020
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति जेसीबी की मदद से स्टंट और स्वीमिंग कर रहा है। इसके लिए वह अपने घर के बाहर मैदान में जेसीबी की चारों ओर प्लास्टिक बिछाकर उस पर पानी डाल देता है, ताकि फिसलन पैदा हो। साथ ही सामने एक स्वीमिंग पुल है। इसके बाद जेसीबी की मदद से वह मैदान की चारों ओर मूव करता है। अंत में वह डाइव मारकर स्वीमिंग पुल में चला जाता है। वीडियो बड़ा ही रोमांचक है। इस स्टंट को करने के लिए वह सेफ्टी बेल्ट यूज करता है।
इस वीडियो को Giles Paley-Phillips ने शेयर की है
इस वीडियो को Giles Paley-Phillips ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- क्वारंटाइन ओलम्पिक तैराकी के ट्रायल शुरू हो गए हैं।
वीडियो को 17 हजार लोग देख चुके हैं
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 17 हजार लोग देख चुके हैं और 971 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 198 से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है, जबकि 31 लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने व्यक्ति के स्टंट को खूब पसंद किया है। एक यूज़र मार्टिना ने लिखा है- मैं भी इसे करना चाहती हूं। एक अन्य यूज़र मोइरा ने लिखा है- क्या मैं भी इसे कर सकता हूं। एक और अन्य यूज़र राइट ने लिखा है- मैं आपको इसके लिए 10 मार्क्स देती हूं, बहुत ही शानदार है।