Viral Video: नेल कटिंग कराती हुई बिल्ली का एक्सप्रेशन देख, नहीं रोक पाएंगे आप अपनी हंसी
Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बिल्ली की नेल कटिंग कराते वक्त एटीट्यूड हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दे रहा है। खबर में पढ़े क्या यह वीडियो-
नई दिल्ली, जेएनएन। आपने अक्सर बिल्लियों को लेकर अजब गजब किस्से सुने होंगे। वहीं बहुत से एनिमल लवर्स अपने घर में बिल्लियों को पालते हैं। बिल्लियों के बारे में सबसे आकर्षक बात उनकी स्वच्छता और उनकी स्टाइल है। जी हां बिल्लियां बेहद साफ-सुथरे तरीके से रहती हैं। उन्हें सफाई से खाना-पीना और रहना पसंद होता है। ऐसी ही एक बिल्ली की वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
नेल कटिंग करवाती हुई बिल्ली
बिल्लियों को गन्दगी कतई पसंद नहीं होती है। बिल्लियां कई बार विचित्र करतब करती हुई नजर आती हैं। ऐसा ही इस वीडियो में यह बिल्ली कर रही है। यह बिल्ली अपने नेल्स कट करवा रही है। बिल्लियों की एक खास बात होती है कि उन्हें किसी भी चीज को लेकर जल्दबाजी नहीं होती है। बिल्लियां अक्सर अपना सारा काम बड़े आराम से करती हैं। चाहे वह काम नहाना हो, खाना हो या फिर आराम करना हो। ठीक इसी तरह यह बिल्ली भी अपनी सफाई का ध्यान रखते हुए अपने बढ़े हुए नेल्स कट करवा रही है।
The face.. 😂 pic.twitter.com/3pFAHScCmD— Buitengebieden (@buitengebieden) September 11, 2022
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो को ब्यूटेनगीबिडेन नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस वीडियो में बिल्ली का यह अंदाज कैट लवर्स को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। अभी तक इस वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि इस वीडियो पर 300 हजार लाइक्स आ चूका है। वहीं सोशल मीडिया यूजर भर- भर के इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।